फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Step mother sold minor daughter, bullies raped her

Bareilly News: सौतेली मां ने नाबालिग बेटी को बेचा, दबंगों ने किया दुष्कर्म

Thu, 27 Feb 2025 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Step mother sold minor daughter, bullies raped her
नवाबगंज (बरेली)। थाना क्षेत्र में एक युवती ने सौतेली मां पर अपनी 12 वर्षीय बहन को बेचने और चार दबंगों पर बहन से दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया। पुलिस तहरीर मिलते ही जांच में जुट गई। पुलिस ने मकान का विवाद होने की बात कहकर आरोपों को झूठा बताया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी मां की बचपन में ही मौत हो गई। पिता ने उसकी व छोटी बहन की परवरिश के लिए दूसरी शादी कर ली। कुछ समय बाद पिता की भी मौत हो गई। आरोप है कि सौतेली मां उस पर देह व्यापार करने का दबाव बनाने लगी। उसने मौका पाकर गांव के एक युवक से निकाह कर लिया और ससुराल में रहने लगी। युवती ने बताया कि उसकी 12 वर्षीय छोटी बहन सौतेली मां के साथ ही रहती थी। इस दौरान सौतेली मां ने भी दूसरे युवक से निकाह कर लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि सौतेली मां और उसके पति ने मिलकर छोटी बहन को सेंथल निवासी शख्स को बेच दिया। उस व्यक्ति ने उनकी बहन को बंधक बना लिया। आरोप है कि कई दिनों तक उस व्यक्ति ने आपने साथियों के साथ उसकी बहन से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहन किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर बहन के पास पहुंची। तब बड़ी बहन ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed