फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Staying at home till lockdown will be like Bareilly or else Mumbai

लॉकडाउन तक घर में ही रहना बरेली वालों वर्ना मुंबई जैसा होगा हाल

Mon, 20 Apr 2020 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 01:08 AM IST
सार

बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा की मां डॉ. मधु चोपड़ा की अपील
 

विज्ञापन
Staying at home till lockdown will be like Bareilly or else Mumbai
priyanka chopra - फोटो : instagram

विस्तार

शुरू में ही कोरोना को गंभीरता से लेते तो नहीं पैदा होते ये हालात

विज्ञापन
बरेली। हर कोई मायूस है और हम भी। कोरोना ने हर किसी की आजादी छीन ली है। चाहे कोई अमीर हो या गरीब, सभी के लिए यह बराबर की समस्या है। मुंबई के हालात हम देख रहे हैं, जो लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं, उनके बारे में भी सोचते हैं। बरेली के लोगों से सिर्फ इतना ही कहना चाहते हैं कि इस दौर में हर किसी की जिंदगी उसकी अपनी जिम्मेदारी है। कोरोना खत्म होने तक घरों में रहें और अपने परिवार और शहर को सुरक्षित रखें।
बॉलीवुड सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा की मां डॉ. मधु चोपड़ा ने यह जज्बात अमर उजाला से फोन पर बातचीत करते हुए साझा किए। उन्होंने कहा कि मुंबई में शुरुआत में कोरोना को गंभीरता से नहीं लिया गया लेकिन अब यहां कई इलाकों में चिंताजनक माहौल है। चीन में जो हुआ, उससे सबक लेकर लोग अगर पहले से सावधान होते तो शायद ऐसा नहीं हुआ होता। अमेरिका जैसा देश भी बच नहीं पाया है। हालात अनिश्चितता के हैं लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि अगर लोग कुछ दिन खुद पर काबू रखें तो कोरोना पर भी काबू पाया जा सकता है।
विज्ञापन

डॉ. मधु चोपड़ा ने कहा कि वह यही प्रार्थना करती हैं कि देश और दुनिया को कोरोना से जल्द मुक्ति मिले। बरेली वासियों के लिए उन्हें यही कहना है कि मुंबई, इंदौर और दिल्ली जैसे शहरों से वे सबक लें। हर किसी की जिम्मेदारी है कि हालात को इतना खराब न होने दे कि सरकार के इंतजाम कम पड़ जाएं। कोरोना खत्म होने तक घरों में ही रहें और अपने परिवार और शहर को सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका ने कहा- टेक केयर.. स्टे होम

प्रियंका चोपड़ा ने बरेली के लोगों के लिए अपने संक्षिप्त संदेश में कहा है कि घरों पर रहें और अपना ख्याल रखें। उन्होंने कहा कि हौसला रखें कि सबकुछ जल्दी ठीक होगा लेकिन फिलहाल वक्त शांत रहने का है। हमारी शूटिंग और कहीं आना-जाना भी बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed