फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Stationery and confectionery shops opened in Bareilly after 45 days

बरेली में 45 दिन बाद खुलीं स्टेशनरी और कन्फेक्शनरी दुकानें

Fri, 08 May 2020 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 01:19 AM IST
विज्ञापन
Stationery and confectionery shops opened in Bareilly after 45 days
बरेली में एक कन्फैक्शनरी की दुकान पर लगी ग्राहकों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

कारोबारियों ने पूजन करके बांटा मिष्ठान, दोनों बाजारों में खूब हुई खरीदारी

विज्ञापन
बरेली। लॉकडाउन में 45 दिनर बाद पुस्तक बाजार खुलने से अभिभावकों की समस्या कुछ हद तक दूर हो गई है। उन्हें ऑनलाइन कोर्स मंगाने में दिक्कत हो रही थी। इस बीच कन्फेक्शनरी कारोबार भी शुरू हो गया है। पहले दिन दोनों बाजारों में खूब खरीदारी हुई।
ऑनलाइन कोर्स और अन्य पाठ्य सामग्री मंगाने में अभिभावकों को खासी परेशानी हो रही थी। उधर, कारोबारी भी दुकानें खुलवाना चाहते थे। पिछले दिनों प्रमुख पुस्तक विक्रेताओं ने डीएम से मिलकर समस्याएं बताईं थीं। इस पर डीएम ने गुरुवार से पुस्तक कारोबार शुरू करने की अनुमति दे दी। सुबह कारोबार शुरू करने से पहले व्यापारियों ने पूजा करके मिष्ठान वितरण किया। इस मौके पर व्यापारी नेता विशाल मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे। बाजार में एक गेट से ही लोगों को सीमित संख्या में प्रवेश करने दिया गया।
विज्ञापन

कन्फेक्शनरी कारोबारियों ने प्रशासन का जताया आभार

गुरुवार से श्यामगंज बाजार क्षेत्र में प्रशासन ने कारोबारियों के आग्रह पर 45 दिन से बंद कन्फेक्शनरी कारोबार भी शुरू करा दिया है। बरेली में कन्फेक्शनरी का रोजाना 70 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार होता है। गोली, टॉफी, रस्क, नमकीन आदि के उपभोक्ता भी बाजार बंद होने से परेशान थे। पुस्तक और कन्फेक्शनरी कारोबार शुरू होने पर व्यापारियों ने प्रशासन का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed