फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Station House Officers (SHOs) of Bisharatganj and Shergarh police stations sent to police lines for lethargy in resolving complaints

Bareilly News: शिकायतों के निस्तारण में सुस्ती पर बिशारतगंज और शेरगढ़ थाने के प्रभारी लाइन हाजिर

Thu, 29 Oct 2026 03:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Station House Officers (SHOs) of Bisharatganj and Shergarh police stations sent to police lines for lethargy in resolving complaints
बरेली। जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने बिशारतगंज और शेरगढ़ थाने के प्रभारियों को लाइन हाजिर कर दिया है। यह कार्रवाई बुधवार को एसएसपी अनुराग आर्य ने पुलिस कार्यालय में जन सुनवाई की समीक्षा बैठक के दौरान की। इससे पहले डीजीपी भी इसी तरह से कार्रवाई कर चुके हैं।
विज्ञापन

एसएसपी ने सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक एएसपी, सीओ, थाना प्रभारियों और आईजीआरएस व शिकायत प्रकोष्ठ कर्मियों के साथ विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा में पाया गया कि अगस्त की तुलना में सितंबर में थाना बिशारतगंज में 43 के मुकाबले 63 शिकायतें प्राप्त हुईं। यह 46 फीसदी बढ़ोतरी दर्शाती है। थाना शेरगढ़ में 66 के बजाय 86 शिकायतें मिलीं जो 30 फीसदी अधिक हैं। शेरगढ़ थाने में 16 महीने के औसत में 24 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन

जिले में सर्वाधिक बढ़ोतरी इन्हीं दो थानों में पाई गई। एसएसपी ने लापरवाही के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक बिशारतगंज प्रदीप चतुर्वेदी और प्रभारी निरीक्षक शेरगढ़ राजेश कुमार को थाना प्रभारी पद से हटा दिया। उन्हें तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया। एसएसपी ने बताया कि सभी जिला स्तरीय अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह जन सुनवाई को गंभीरता से लें। जनसुनवाई संबंधी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed