Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   State-level Judo and Sepak Takraw competitions to be held in Bareilly.

Bareilly News: बरेली में कराई जाएगी प्रदेशीय जूडो और सेपक टाकरा प्रतियोगिता

Mon, 06 Jul 2026 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 06 Jul 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
State-level Judo and Sepak Takraw competitions to be held in Bareilly.
बरेली। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत बरेली मंडल के विद्यालयों में खेलकूद का महाकुंभ शुरू होने जा रहा है। संयुक्त शिक्षा निदेशक, बरेली मंडल की ओर से मंडलीय तथा प्रदेशीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं का वार्षिक खेल कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में मंडल के चारों जनपदों बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर के जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश जारी किए गए हैं। प्रदेशीय जूडो और सेपक टाकरा प्रतियोगिता की जिम्मेदारी इस बार बरेली को मिली है।
विज्ञापन



खेल कार्यक्रम की शुरुआत 20 जुलाई से पीलीभीत जनपद में होने जा रही है। यहां सबसे पहले सब जूनियर 15 वर्ष बालक और जूनियर नेहरू हॉकी और 17 वर्ष बालक- बालिका वर्ग की मंडलीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। अगस्त माह की शुरुआत में शाहजहांपुर में तैराकी, डाइविंग और वॉटर पोलो जैसी जल-क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेलों के व्यवस्थित और सफल संचालन के लिए मंडल के चारों जनपदों को उनकी खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के आधार पर अलग-अलग प्रतियोगिताओं की मेजबानी सौंपी गई है। बरेली जनपद को तीरंदाजी, शूटिंग, हैंडबॉल, टेबल-टेनिस, बैडमिंटन, फुटबाल, कुश्ती, जूडो, वॉलीबाल, बॉक्सिंग और क्रिकेट जैसी महत्वपूर्ण स्पर्धाओं की जिम्मेदारी मिली है।
शाहजहांपुर को मुख्य रूप से तैराकी, बास्केटबॉल, हॉकी, वुशू और शतरंज की मेजबानी दी गई है। बदायूं में कराटे, जिम्नास्टिक, कलारीपयट्टू, कुराश, गटका, योगासन और क्रिकेट प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। पीलीभीत को मलखंब, भारोत्तोलन, थांगता मार्शल आर्ट, ताइक्वांडो और एथलेटिक्स जैसे खेलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एथलेटिक्स का आयोजन 29 से 31 अक्तूबर के बीच पीलीभीत में होगा।

बरेली में प्रदेशभर के खिलाड़ी दिखाएंगे दम

मंडल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। बरेली मंडल को प्रदेशीय विद्यालयी जूडो तथा सेपक टाकरा प्रतियोगिताओं की मेजबानी का विशेष गौरव प्राप्त हुआ है। इसके अलावा मंडल के चयनित खिलाड़ी उत्तर प्रदेश के विभिन्न प्रमुख शहरों में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed