{"_id":"5c119009bdec22418c7a8b7b","slug":"state-government-reaches-court-against-the-order-to-dm-car-auction","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डीएम की कार की नीलामी रुकवाने कोर्ट पहुंची सरकार, पढ़ें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम की कार की नीलामी रुकवाने कोर्ट पहुंची सरकार, पढ़ें क्या है पूरा मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Updated Thu, 13 Dec 2018 04:17 AM IST
विज्ञापन
court
बरेली में किसान की रकम वापस न करने पर डीएम की कार को नीलामी करने के आदेश के खिलाफ बुधवार को राज्य सरकार की ओर से कोर्ट में अर्जी लगाई गई। मामला सिविल जज की कोर्ट में है।
फतेहगंज पश्चिमी के वीरेंद्र ने बैंक ऑफ बड़ौदा से लोन लिया था। इस रकम की अदायगी न होने पर प्रशासन ने 2002 में उनकी जमीन नीलाम कर दी।
नीलामी में फतेहगंज पश्चिमी के ही किसान धर्मेंद्र ने यह जमीन खरीदी, लेकिन रकम अदा करने के बाद भी प्रशासन ने जमीन धर्मेंद्र के नाम नहीं की। उधर, वीरेंद्र ने रकम जमा करके अपनी जमीन वापस ले ली।
धर्मेंद्र को न जमीन ही मिली और न ही रकम। इस मामले में धर्मेंद्र ने दीवानी अदालत में मुकदमा दायर कर दिया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने डीएम की सरकारी इनोवा गाड़ी नीलाम कर धर्मेंद्र की रकम अदा करने का आदेश दिया।

Trending Videos
अब राज्य सरकार की ओर से कोर्ट में अर्जी देकर डीएम की गाड़ी को नीलाम करने का आदेश निरस्त करने के लिए अर्जी दी गई। बुधवार को इस मामले में सुनवाई हुई।
किसान धर्मेंद्र की ओर से इस अर्जी पर आपत्ति की गई। मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख 24 दिसंबर तय की गई है।
किसान धर्मेंद्र की ओर से इस अर्जी पर आपत्ति की गई। मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख 24 दिसंबर तय की गई है।