{"_id":"69a9ee258920a76c9d03d128","slug":"startups-are-changing-the-game-ecosystem-bareilly-news-c-4-vns1074-837447-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्टार्टअप बदल रहे खेल का इको सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्टार्टअप बदल रहे खेल का इको सिस्टम
Fri, 06 Mar 2026 02:27 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
बरेली। स्टार्टअप का बढ़ता ट्रेड अब खेल के क्षेत्र में भी तेजी से दिखाई देने लगा है। खिलाड़ियों को जमीनी स्तर पर तराशने और उन्हें सही मंच दिलाने के उद्देश्य से स्पोर्ट्स स्टार्टअप शुरू हो रहे हैं। इस पहल से स्थानीय खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं में भाग लेने के अवसर और खेल से जुड़ा मार्गदर्शन मिल रहा है। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है।
प्रतिभाओं को तलाशने की पहल
ग्रीन पार्क निवासी मयंक यादव ने पिछले वर्ष जनवरी में स्वैट आउट स्पोर्ट्स के नाम से स्टार्टअप की शुरुआत की थी। मयंक का कहना है कि उनके स्टार्टअप का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करना और उन्हें सही प्रशिक्षण व मंच उपलब्ध कराना है। बताया कि उनकी टीम छह खेलों में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देती है। समय-समय पर प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाता है।
खिलाड़ियों को मिल रहा अवसर
सुभाष नगर निवासी प्रदीप पांडेय ने स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर इवेंट मैनेजमेंट के नाम से स्टार्टअप शुरू किया है। उन्होंने वर्ष 2025 में इसकी नींव रखी थी। प्रदीप का कहना है कि फिलहाल उनका ध्यान जिला स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं और टूर्नामेंट का आयोजन करना है, ताकि स्थानीय खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा खेलने का अवसर मिल सके और उनकी प्रतिभा सामने आ सके। प्रदीप ने बताया कि भविष्य में वह अपनी स्पोर्ट्स अकादमी खोलने की योजना भी बना रहे हैं।