Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Standard of eight; soil load-bearing capacity found to be 7.5 metric tonnes.

Bareilly News: आठ का मानक, साढ़े सात मीट्रिक टन पाई गई मिट्टी की भार वहन क्षमता

Sat, 07 Nov 2026 03:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Standard of eight; soil load-bearing capacity found to be 7.5 metric tonnes.
बरेली। आलमपुर जाफराबाद क्षेत्र के सरदारनगर में चार मई को ओवरहेड टैंक गिरने के मामले में मिट्टी की जांच रिपोर्ट आ गई है। मिट्टी की भार वहन क्षमता साढ़े सात मीट्रिक टन प्रति वर्गमीटर पाई गई है, जबकि सुरक्षित निर्माण के लिए आठ मीट्रिक टन का मानक निर्धारित है। यानी, भार वहन क्षमता 500 किलो प्रति वर्गमीटर कम पाई गई। इससे एक पिलर धीरे-धीरे धंसने लगा और टैंक भरभराकर गिर गया था। हादसे में पांच लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले की पंतनगर प्रयोगशाला से आई जांच रिपोर्ट ने हादसे की जांच को नया मोड़ दे दिया है। अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या निर्माण से पहले कराई गई मिट्टी की जांच और वास्तविक स्थिति में अंतर था या फिर कम भार वहन क्षमता वाली जमीन पर निर्माण के दौरान आवश्यक तकनीकी संशोधन नहीं किए गए?
विज्ञापन

ओवरहेड टैंक जैसे भारी ढांचे के निर्माण में मिट्टी की भार वहन क्षमता सबसे महत्वपूर्ण होती है। यदि वास्तविक क्षमता अपेक्षित मानक से कम हो तो डिजाइन में उसी के अनुरूप बदलाव की आवश्यकता होती है। इसके अलावा ओवरहेड टैंक के नमूने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई भेजे गए हैं। निर्माण सामग्री की जांच के लिए लोक निर्माण विभाग लखनऊ को भी नमूने भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब खंगाले जाएंगे तकनीकी दस्तावेज
प्रशासन की तरफ से अब निर्माण से संबंधित सभी तकनीकी दस्तावेज, स्वीकृत डिजाइन, फाउंडेशन ड्राॅइंग व पूर्व में कराई गई मिट्टी जांच की रिपोर्ट का मिलान किया जा रहा है। यह भी देखा जाएगा कि निर्माण एजेंसी ने मिट्टी की जांच रिपोर्ट के अनुरूप कार्य किया था या नहीं। इस मामले में मिट्टी अहम कड़ी है। यहां मानक से कम भार वहन क्षमता निकलने से अब डिजाइन व निर्माण प्रक्रिया पर भी सवाल उठ रहे हैं।


वर्जन
सरदार नगर में ओवरहेड टैंक गिरने के मामले में मिट्टी की भार वहन क्षमता कम पाई गई है, पर सिर्फ इस रिपोर्ट के आधार पर हादसे का कारण तय नहीं किया जा सकता। विस्तृत तकनीकी जांच, डिजाइन विश्लेषण, निर्माण गुणवत्ता और अन्य इंजीनियरिंग पहलुओं की रिपोर्ट आने के बाद ही निष्कर्ष सामने आएगा। - आकांक्षा सिंह, अधिशासी अभियंता, जल निगम ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed