फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   staff starts strike against mentally ill woman burns doctor with beedi at district hospital bareilly

Bareilly News: जिला अस्पताल में मंदबुद्धि महिला ने बीड़ी से डॉक्टर को दागा, विरोध में स्टाफ ने शुरू की हड़ताल

Sat, 28 Jan 2023 10:37 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 28 Jan 2023 10:37 AM IST
सार

मंदबुद्धि महिला ने चौपुला पुल के नीचे से लेकर जिला अस्पताल तक हंगामा किया। जिला अस्पताल की ओपीडी में चेकअप के दौरान जलती बीड़ी डॉक्टर की गर्दन पर लगाकर बुझा दी। घटना के विरोध में शनिवार को इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात स्टाफ ने हड़ताल शुरू कर दी। 

विज्ञापन
staff starts strike against mentally ill woman burns doctor with beedi at district hospital bareilly
इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात स्टाफ ने की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में शुक्रवार को एक मंदबुद्धि महिला ने मेडिकल परीक्षण के दौरान जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर रंजन गौतम को जलती बीड़ी से गले पर दाग दिया था। एक कर्मचारी से अभद्रता भी कर दी। इसे हमले का मामला मानते हुए शनिवार सुबह इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात स्टाफ ने हड़ताल शुरू कर दी। वह कार्रवाई और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। जिला अस्पताल परिसर में इससे काफी गहमागहमी है। हड़ताल के कारण मरीज और तीमारदार परेशान हैं। 

विज्ञापन


शुक्रवार शाम एक महिला चौपुला पुल के नीचे अजीब हरकतें करने लगी। कभी वह अपने कपड़े उतारने की कोशिश करती तो कभी अपने साथ मौजूद बुजुर्ग शख्स को बुरा भला कहती। महिला की हरकतें देखकर यहां काफी भीड़ जमा हो गई। साथ मौजूद बुजुर्ग शख्स ने बताया कि वह उनकी बेटी है। वे लोग दिल्ली में रहते हैं। बेटी की मानसिक हालत करीब पांच साल से खराब है। 

विज्ञापन

चेकअप के दौरान डॉक्टर को जलाया 

वह किसी व्यापारिक सौदे के लिए आंवला जा रहे थे। साथ में बेटी भी थी। इसी दौरान वह चौपुला पुल के नीचे गाड़ी से उतरकर भागने लगी। महिला का हंगामा देखकर कोतवाली पुलिस आ गई। महिला पुलिसकर्मी उसे किसी तरह जिला अस्पताल ले गईं। वहां भी हंगामा हो गया। उसने ओपीडी में चेकअप के दौरान जलती बीड़ी डॉक्टर की गर्दन पर लगाकर बुझा दी। 

पिता ने किया ऐसा पाप: बेटी को जिंदा बोरी में डाल तालाब में फेंका, खूब बहाए घड़ियाली आंसू, सामने आया खौफनाक राज

इतना ही नहीं महिला ने चप्पल को मुहर लगाने वाले पैड पर लगाकर एक वार्ड ब्यॉय को लगाने का प्रयास किया। लोगों ने उसे काबू कर तलाशी ली तो उसके पास बीड़ी के कई बंडल मिले।  कोतवाल हिमांशु निगम ने बताया कि पुलिस ने महिला को फिलहाल मानसिक अस्पताल भिजवा दिया है। उधर, घटना के बाद आक्रोशित स्टाफ ने शनिवार को हड़ताल कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed