फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Staff of private hospitals and medical store operators will have pool test

निजी अस्पतालों के स्टाफ और मेडिकल स्टोर संचालकों का होगा पूल टेस्ट

Mon, 20 Apr 2020 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
Staff of private hospitals and medical store operators will have pool test
कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क पहने हुए बच्चा। - फोटो : PTI

कोरोना संक्रमण की आशंका के चलते सोमवार से कराई जाएगी सैंपलिंग, फिर होगा पूल टेस्ट

विज्ञापन
बरेली। कोरोना संक्रमण से बरेली शहर फिलहाल मुक्त हो गया है। पिछले दिनों यहां मिले कोरोना संक्रमित छह मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। मगर, कुछ ऐसे भी कोरोना संक्रमित होंगे जिन्हें ट्रेस नहीं किया जा सका हो, लेकिन वे अस्पतालों या मेडिकल स्टोरों से दवाएं लेकर शहर में घूम रहे हों। ऐसे लोगों की धरपकड़ के लिए अब प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग सोमवार से निजी अस्पतालों के पैरामेडिकल स्टाफ और मेडिकल स्टोर संचालकों का पूल टेस्ट कराएगा।
नोडल अधिकारी डॉ. रंजन गौतम के मुताबिक, कोरोना वायरस का संक्रमण किसी संक्रमित के संपर्क में आने से होता है। लॉकडाउन के चलते अगर कोई संक्रमित भले ही शहर में न घूम रहा हो लेकिन वह अपने परिवार और संपर्क में आने वाले लोगों के लिए बड़ा खतरा है। चूंकि लॉकडाउन में भी निजी अस्पताल और मेडिकल स्टोर खुले हैं। जहां इलाज और दवाएं लेने के लिए लोगों का आना-जाना बना हुआ है। ऐसे में गाइडलाइन के तहत अब निजी अस्पतालों के पैरामेडिकल स्टाफ और मेडिकल स्टोर संचालकों का पूल टेस्ट कराने के निर्देश मिले हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार से टेस्ट के लिए सैंपल लेने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

क्या है पूल टेस्ट

इस टेस्ट के तहत एक साथ पांच लोगों के नाक और गले का स्लैब लिया जाता है। उनको मिलाकर सैंपल तैयार किया जाता है। इसके बाद इस सैंपल की जांच होती है। अगर सैंपल निगेटिव आता है तो पांचों व्यक्तियों को संक्रमण मुक्त माना जाता है। अगर पॉजीटिव आता है तो फिर पांचों का अलग-अलग सैंपल लेकर टेस्ट किया जाता है। आईसीएमआर की रिपोर्ट के मुताबिक, एक बार में पांच से अधिक लोगों का सैंपल लेकर टेस्ट करने पर नतीजे गलत आने की संभावना भी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed