{"_id":"6a14a3a00c7d526551080abb","slug":"stadium-titans-won-the-under-12-stadium-premier-league-bareilly-news-c-4-bly1053-891904-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्टेडियम टाइटंस ने जीती अंडर-12 स्टेडियम प्रीमियर लीग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्टेडियम टाइटंस ने जीती अंडर-12 स्टेडियम प्रीमियर लीग
Tue, 26 May 2026 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 26 May 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए अंडर-12 स्टेडियम प्रीमियर लीग के रोमांचक फाइनल मुकाबले में स्टेडियम टाइटंस ने स्टेडियम स्मैशर्स को पांच रनों से शिकस्त देकर खिताबी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
हाई-वोल्टेज मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्टेडियम टाइटंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 130 रनों का स्कोर खड़ा किया। टाइटंस की ओर से अंश ने सर्वाधिक 37 रनों की पारी खेली।
131 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेडियम स्मैशर्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 125 रन ही बना सकी। स्मैशर्स के लिए कप्तान आरुष त्यागी ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। टाइटंस की तरफ से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए आयांश दिवाकर ने दो विकेट चटकाए। शिवांश, कार्तिक, सइब और विराट ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव कर्नल सीताराम सक्सेना, मोहम्मद मुस्तकीम, मोहम्मद कमर, सोनू श्रोत्रिय, नाजिम अली ने विजेता, उपविजेता टीम और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। आयोजक नितेश भारद्वाज ने बताया कि पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाने वाले आरुष त्यागी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। उन्हें मोहम्मद मुस्तकीम की ओर से एक साइकिल उपहार में दी गई।
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार संयुक्त रूप से आरव साहनी और आयुष राजपूत को मिला। आतिफ को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। फाइनल मुकाबले में अपनी घातक गेंदबाजी से मैच का पासा पलटने वाले आयांश दिवाकर को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।