फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SSP suspended three policemen in Bareilly

बरेली: जेल के बंदी के साथ होटल में की शराब पार्टी, एसएसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

Tue, 19 Sep 2023 10:09 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 19 Sep 2023 10:09 AM IST
सार

बरेली के तीन पुलिसकर्मियों को जिला जेल के बंदी के साथ होटल में शराब पार्टी करन महंगा पड़ गया। शराब पीते पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन
SSP suspended three policemen in Bareilly
बरेली के एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बंदी को प्रतापगढ़ ले जाने के दौरान पुलिसकर्मियों ने रास्ते के होटल में दारू पार्टी की। इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है।  एसएसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


बरेली जिला जेल में बंद रामा उर्फ समीर नाम के बंदी को प्रतापगढ़ कोर्ट में पेश किया जाना था। स्थानीय पुलिस लाइन से हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह, कांस्टेबल छत्रपाल व रजनीश को छह सितंबर को रवाना किया गया था। ये लोग रामा को लेकर गए और अगले दिन सात सितंबर को उसे बरेली जिला जेल में दाखिल कर दिया। पुलिस के मुताबिक उस अवधि का एक वीडियो और कुछ फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंछात्र ने दी जान: शराब पीने पर पिता ने डांटा तो ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें तीनों पुलिसकर्मी बंदी रामा के साथ होटल में भोजन व नशीले पदार्थ (शराब) का सेवन कर रहे हैं। इससे विभाग की छवि धूमिल हुई है। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने वीडियो व फोटो के आधार पर तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू करा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed