फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SSP Prabhakar Chowdhary transferred after lathi charge on Kanwariyas in Bareilly

बरेली में कांवड़ियों पर लाठीचार्ज: SSP प्रभाकर चौधरी पर गिरी गाज, हटाए गए; इंस्पेक्टर समेत दो निलंबित

Mon, 31 Jul 2023 07:58 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 31 Jul 2023 07:58 AM IST
सार

Bareilly News : बरेली के जोगी नवादा में रविवार को पुलिस ने कांवड़ियों पर लाठीचार्ज कर दिया। दावा किया गया कि कांवड़ियों में शामिल किसी व्यक्ति ने पहले फायरिंग की, फिर पुलिस को कार्रवाई करना पड़ी। इसके बाद शासन ने एसएसपी प्रभाकर चौधरी को हटा दिया है। 

विज्ञापन
SSP Prabhakar Chowdhary transferred after lathi charge on Kanwariyas in Bareilly
एसएसपी प्रभाकर चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में पुराना शहर के मोहल्ला जोगी नवादा में कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को एक बार फिर बवाल हो गया। पुलिस ने कांवड़ियों पर लाठीचार्ज कर दिया। इसे शासन ने गंभीर मानकर एसएसपी प्रभाकर चौधरी को हटा दिया। उन्हें 32वीं पीएसी (लखनऊ) भेजा गया है। सीतापुर के एसपी घुले सुशील चंद्रभान नए एसएसपी होंगे। इधर, बारादरी थाने के इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह और जोगी नवादा चौकी प्रभारी अमित कुमार को निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन


सुबह से चल रही रस्साकसी के बीच शाम पांच बजे एसएसपी प्रभाकर चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने पहले सख्ती दिखाते हुए बलपूर्वक हटाया, फिर लाठीचार्ज करना पड़ा। एसएसपी का दावा था कि अराजकतत्वों ने हवाई फायरिंग की, इस कारण लाठीचार्ज करना पड़ा। डीएम शिवाकांत द्विवेदी की मौजूदगी में हुए लाठीचार्ज में कांवड़ियों समेत कुछ महिलाएं भी घायल हुईं। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर डीजे जब्त कर लिया गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली में कांवड़ियों पर लाठीचार्ज: जत्थे में शामिल अराजकतत्व ने की फायरिंग, पुलिस ने बरसाईं लाठियां; DJ जब्त
विज्ञापन
विज्ञापन


कांवड़ जत्थे में शामिल डीजे पर बजाए जा रहे गानों को लेकर पुलिस के आपत्ति करने से यह पूरा बवाल हुआ। कांवड़ियों पर लाठीचार्ज को सपा व दूसरी विपक्षी पार्टियों के मुद्दा बनाने पर शासन गंभीर हुआ। 

SSP Prabhakar Chowdhary transferred after lathi charge on Kanwariyas in Bareilly
लोगों पर लाठी बरसाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

अराजकतत्व ने की फायरिंग- एसएसपी 

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा कि एक पक्ष को समझा दिया गया था। वह लोग गलियों में 150 मीटर अंदर चले गए थे। कांवड़ यात्रा निकलने से पहले उसमें शामिल अराजक तत्वों ने हवाई फायरिंग कर दी। तब लाठी चलवाकर लोगों को खदेड़ना पड़ा। स्थिति नियंत्रण में है। मौके पर फोर्स मौजूद है। पूरे घटनाक्रम का वीडियो व फुटेज मौजूद है। इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


 

SSP Prabhakar Chowdhary transferred after lathi charge on Kanwariyas in Bareilly
फोर्स के साथ एसएसपी प्रभाकर चौधरी - फोटो : अमर उजाला

पिछले रविवार को भी हुआ था बवाल 

पिछले रविवार को जोगी नवादा में कांवड़ यात्रा के दौरान दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए थे। पत्थरबाजी भी हुई। इस रविवार को चक महमूद से इसी इबादत स्थल के पास से होकर कांवड़ियों का जत्था निकाला जाना था। सुबह नौ बजे से यहां तनातनी का माहौल था। कांवड़िये डीजे के साथ इसी रास्ते से निकलने पर अड़ गए। वहीं दूसरी समुदाय डीजे को साथ ले जाने को नई परंपरा बताकर विरोध करने लगा। 

SSP Prabhakar Chowdhary transferred after lathi charge on Kanwariyas in Bareilly
पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा था - फोटो : अमर उजाला
अधिकारी दोनों पक्षों को मनाने में जुट गए। शाम को दूसरे समुदाय के लोगों को इस बात पर राजी कर लिया गया कि इबादत स्थल के पास डीजे बंद कर दिया जाएगा। मगर कांवड़िये तैयार नहीं हुए। उनके साथ मौजूद महिलाओं ने पीलीभीत बाईपास पर धरना शुरू कर दिया। जाम लगा तो एसपी सिटी ने वहां पहुंचकर उन्हें मना लिया था। 

SSP Prabhakar Chowdhary transferred after lathi charge on Kanwariyas in Bareilly
घटनास्थल पर आला अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

डीएम ने की यह अपील 

जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि बगैर अनुमति कांवड़िये जिस मार्ग से जत्था निकालना चाहते थे, उसपर दूसरा पक्ष सहमत नहीं था। समझाने पर दूसरा पक्ष बगैर डीजे बजाए जत्था निकालने पर मान गया था, पर कांवड़िये उसी मार्ग से डीजे बजाते हुए जाना चाहते थे। संगठन के पदाधिकारियों की बात भी नहीं मानी। 

अराजक हो रहे माहौल में शांति व्यवस्था के लिए हल्का बल प्रयोग करने के निर्देश दिए गए। मौके पर फायरिंग की भी सूचना है पर अब तक पुष्टि नहीं हो सकी है। लोगों से अपील है कि सावन शिव आराधना का पवित्र माह है। परंपरागत तरीके से धार्मिक आयोजन हों और जत्थे निकाले जाएं। प्रयास रहे कि किसी की भावनाएं आहत न हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed