फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SSP office deserted, sent to police station if complainant comes

एसएसपी दफ्तर सुनसान, फरियादी आए तो थाने भेज दिया

Thu, 09 Jul 2020 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
SSP office deserted, sent to police station if complainant comes
कोरोना संक्रमण के चलते बंद एसएसपी आफिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

टूटे गेट की मरम्मत का चल रहा काम, शुक्रवार को हो सकेगी सुनवाई

विज्ञापन
बरेली। कोरोना संक्रमण की वजह से सील किया गया एसएसपी दफ्तर बुधवार को सुनसान पड़ा था। हालांकि, सब ठीक ठाक रहा तो शुक्रवार से यहां सुनवाई होगी। बुधवार को कुछेक लोग शिकायतें लेकर पहुंचे तो उन्हें थाने भेज दिया गया।
लगातार कई कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने की वजह से एसएसपी दफ्तर गुरुवार तक बंद किया गया है। बुधवार को यहां मेनगेट की मरम्मत का काम चलता रहा जिसकी दीवार कुछ दिन पहले पेड़ गिरने से टूट गई थी। दफ्तर में कोई अधिकारी नहीं बैठे थे। एक-दो स्टाफ के लोग थे। इक्का दुक्का फरियादी आए तो उन्हें संबंधित थाने भेज दिया गया। संबंधित थानों को कॉल करके इनकी शिकायतों को प्राथमिकता से लेने के लिए बता दिया गया।
विज्ञापन

फोटो- बाहर खड़े फरियादी

ऑनरकिलिंग की आशंका में एसएसपी दफ्तर आई महिला

नवाबगंज के गांव चेना निवासी फिजा ने अपने मायके वालों पर ऑनरकिलिंग की कोशिश में जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया। पति, नवजात बच्चे के साथ आई फिजा को एसएसपी दफ्तर से नवाबगंज थाने भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि गांव के ही युवक से उसने प्रेमविवाह किया था। उसके पिता ने युवक और उसके परिवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें हाईकोर्ट ने कार्रवाई न करने का आदेश दिया था। करीब दस दिन से वह अपनी ससुराल में रह रही है। आरोप लगाया कि मंगलवार शाम उसके पिता और भाइयों ने लाठी, डंडे और चाकू लेकर उसकी ससुराल में हमला बोल दिया। उसके नवजात बेटे को भी मारने की कोशिश की। आरोप लगाया कि मायके वाले बदनामी की बात कहकर उसकी जान लेने की कोशिश में थे कि एकजुट हुए गांव वालों ने बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed