फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SSP changed the responsibility of incharges of four police stations in Bareilly

Bareilly News: एसएसपी ने चार थानों के प्रभारियों की जिम्मेदारी बदली, दो को किया लाइन हाजिर

Fri, 22 Aug 2025 12:51 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 22 Aug 2025 12:51 PM IST
सार

बरेली के दो चौकी प्रभारियों को इनाम मिला है। जोगी नवादा चौकी के प्रभारी धर्मेंद्र कुमार विश्नोई को शाही थाने का वरिष्ठ उप निरीक्षक बनाया गया है। वहीं जोगी नवादा चौकी के प्रभारी धर्मेंद्र कुमार विश्नोई को शाही थाने का वरिष्ठ उप निरीक्षक बनाया गया है।

विज्ञापन
SSP changed the responsibility of incharges of four police stations in Bareilly
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सावन माह व आला हजरत उर्स के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने जिले में चार थानों के प्रभारी की जिम्मेदारी बदल दी गई है। जोगी नवादा में बेहतर माहौल करने का इनाम दो चौकी प्रभारियों को मिला है, वहीं भमोरा व शाही थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


एसएसपी ने शाही थाना प्रभारी अमित कुमार व भमोरा थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया है। इनमें अमित कुमार को दूसरे जिले में ट्रांसफर की वजह से रिलीव कर दिया गया है। जोगी नवादा चौकी के प्रभारी धर्मेंद्र कुमार विश्नोई को शाही थाने का वरिष्ठ उप निरीक्षक बनाया गया है। माना जा रहा है कि फिलहाल धर्मेंद्र ही थाना प्रभारी पद की जिम्मेदारी देखेंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सगाई.. सुसाइड और शिव कुमार : बरेली में सिपाही ने फंदा लगाकर जान दी, पिछले सप्ताह ही हुई थी इंगेजमेंट
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बारादरी थाने की चौकी जगतपुर के प्रभारी सनी चौधरी को भमोरा थाने की जिम्मेदारी मिली है। सनी चौधरी और धर्मेंद्र दोनों ने ही जोगी नवादा में माहौल बेहतर बनाने के साथ ही कई गुडवर्क किए थे। सीबीगंज थाने के इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार को फतेहगंज पश्चिमी थाने का प्रभारी बनाया गया है, वहीं फतेहगंज पश्चिमी थाने के इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह को सीबीगंज थाने की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed