{"_id":"6afcc4c92e170f1f80000bcf","slug":"srm-team-finds-shortcomings-in-hospitals-within-the-bareilly-division-bareilly-news-c-4-bly1015-1009407-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एसआरएम टीम को बरेली मंडल के अस्पतालों में मिलीं खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एसआरएम टीम को बरेली मंडल के अस्पतालों में मिलीं खामियां
विज्ञापन
बरेली। मुरादाबाद से आई स्टेट रिव्यू मिशन (एसआरएम) टीम का मंगलवार को बरेली मंडल के अस्पतालों का मूल्यांकन पूरा हो गया। शासन के आदेश पर 50 से अधिक टीमों ने मंडल के चारों जिलों के अस्पतालों का जायजा लिया। चार दिन चले निरीक्षण में चिकित्सा सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं में कई खामियां सामने आईं, जिनकी रिपोर्ट अब शासन को सौंपी जाएगी।
टीम बीते 14 नवंबर को बरेली पहुंची थी। पहले दिन जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति देखी गई। यहां लंबे समय से मानव संसाधन की कमी के चलते आईसीयू समेत अन्य सुविधाओं का संचालन ठीक नहीं मिला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का भी जायजा लिया गया। निरीक्षण के अंतिम दिन मंगलवार को टीम जिला महिला चिकित्सालय पहुंची। यहां पर्चा काउंटर और ओपीडी की व्यवस्थाएं देखी गईं। लेबर रूम में रोगी भर्ती पुस्तिका में कई त्रुटियां मिली, जिनमें सुधार के निर्देश दिए गए। मुरादाबाद से आए संयुक्त निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ आशू अग्रवाल ने बताया कि एसआरएम का उद्देश्य स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार करना है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों में भी मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास है। निरीक्षण में मिली कमियों की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी, जिससे जल्द सुधार होगा।
जिला महिला अस्पताल में मिलीं प्रमुख कमियां
जिला महिला अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए लगी लिफ्ट दो वर्ष से बंद मिली। तकनीकी खराबी के बाद मरम्मत तो हुई, लेकिन ऑपरेटर न होने से संचालन नहीं हो रहा है। एसएनसीयू में रेडिएंट वार्मर और फोटो थेरेपी मशीनों की संख्या कम है। इसके चलते स्टाफ को मजबूरन एक मशीन पर दो-दो नवजात भर्ती करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में गर्भवती मरीजों को त्वरित इलाज देने के लिए एचडीयू स्थापित की गई है। हालांकि, मानव संसाधन की कमी के कारण इसकी सुविधा नहीं मिल पा रही है। प्रबंधन ने मानव संसाधन की तैनाती के लिए पत्राचार किया है। जिला अस्पताल में भी मानव संसाधन की कमी के कारण आईसीयू जैसी सुविधाएं प्रभावित थीं।