फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SR Warriors won the championship trophy

Bareilly News: एसआर वॉरियर्स ने जीती चैंपियन ट्रॉफी

Thu, 05 Nov 2026 03:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
SR Warriors won the championship trophy
बरेली। एसआर इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित अंडर-14 प्रीमियर लीग का समापन बुधवार को हुआ। एसआर वॉरियर्स ने विजेता का खिताब जीता।
विज्ञापन

ट्रायल में 275 खिलाड़ियों में से चयनित 128 खिलाड़ियों ने आठ टीमों में प्रतिभा दिखाई। सभी टीमों को तीन-तीन मैच खेलने का अवसर मिला। शानदार प्रदर्शन करने वाली टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल मैच जीतकर एसआर वॉरियर्स और एसआर सुपर किंग्स ने फाइनल में जगह बनाई।
खिताबी मुकाबले में एसआर सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 98 रन बनाए। जवाबी पारी में एसआर वॉरियर्स ने 19 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 99 रन बनाकर चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

मोहम्मद शाजिम को 60 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। लीग में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विज्नेश यादव को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार मिला। आकर्ष पटेल को बेस्ट बॉलर और अभिनव राठौर को बेस्ट फील्डर चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




विद्यालय की प्रबंध निदेशक रूमा गोयल ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में खेल भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करती हैं। प्रधानाचार्य अमित रोनाल्ड चौहान ने सराहना करते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed