फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP's Cantt constituency president beaten up by goons

Bareilly News: सपा के कैंट विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष को गुंडों ने पीटा

Tue, 15 Jul 2025 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
SP's Cantt constituency president beaten up by goons
बरेली। सपा की कैंट विधानसभा इकाई के अध्यक्ष रोहित राजपूत को उन्हीं के कालीबाड़ी मोहल्ले में घर से बाहर बुलाकर पीटा गया। रात में रोहित ने बारादरी थाने जाकर हमले की तहरीर दी। उन्होंने रविवार रात पार्टी का सम्मेलन करने वाले सपा के जिला उपाध्यक्ष समर्थ मिश्रा पर आरोप लगाए। देर रात पुलिस ने रोहित का मेडिकल परीक्षण कराया।
विज्ञापन

कैंट विधानसभा क्षेत्र का पीडीए सम्मेलन रविवार रात कालीबाड़ी की धर्मशाला में जिला उपाध्यक्ष समर्थ मिश्रा ने कराया था। रोहित राजपूत भी इसमें शामिल हुए थे। रोहित का आरोप है कि सोमवार शाम कुछ लोग उनके मोहल्ले में आए। स्थानीय लोगों से कहलवाकर उन्हें घर के बाहर बुलवाया। फिर उन्हें लात-घूंसों से पीटा। इनमें से एक के हाथ में रिवॉल्वर थी। इन लोगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। बारादरी थाने पहुंचे रोहित ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि हमलावरों को उन्होंने समर्थ मिश्रा के साथ देखा है। उन्हें यकीन है कि समर्थ ने उन पर जानलेवा हमला कराया है।
विज्ञापन

सम्मेलन में शराब बांटने का आरोप
रोहित राजपूत ने बताया कि रविवार शाम पार्टी के सम्मेलन में कुछ नेताओं ने शराब बांटी थी। सोमवार को कुछ लोगों ने उनसे इस बाबत पूछा तो उन्होंने इन्कार कर दिया था। किसी ने सोशल मीडिया पर भी ऐसा मेसेज फॉरवर्ड किया कि एक नेता चीनी बांटते हैं तो आपत्ति होती है, दूसरे शराब बांटते हैं तो कोई आपत्ति नहीं होती। अंदेशा जताया कि किसी ने समर्थ मिश्रा को भड़काया है, जिसके बाद उन पर हमला कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला उपाध्यक्ष ने आरोपों को बताया निराधार
जिला उपाध्यक्ष समर्थ मिश्रा ने बताया कि रविवार शाम सम्मेलन में काफी भीड़ थी। वह कैंट विधानसभा क्षेत्र से टिकट मांग रहे हैं तो उनकी लोकप्रियता से कुछ लोग बौखला गए हैं। शायद इन्हीं ने रोहित राजपूत को भड़का दिया है जो वह ऐसे आरोप लगा रहे हैं। हमने जिलाध्यक्ष को इस बारे में बताया है, उनके स्तर से ही आगे कार्रवाई की जाएगी। हमला कराने का आरोप निराधार है। ब्यूरो

--
रोहित राजपूत ने हमें किसी तरह की घटना के बारे में नहीं बताया। मैं मंगलवार को दोनों पक्षों को बुलाकर बात करूंगा। - शिवचरन कश्यप, जिलाध्यक्ष, सपा
रोहित राजपूत थाने आए थे और समर्थ मिश्रा पर आरोप लगा रहे थे। हालांकि स्पष्ट आरोप लगाकर तहरीर नहीं दी। उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। - धनंजय पांडेय, इंस्पेक्टर बारादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed