फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   'Spring' of bacteria and virus, a little carelessness is making one sick

Bareilly News: बैक्टीरिया, वायरस का ‘वसंत’, जरा सी बेपरवाही बना रही बीमार

Sat, 15 Feb 2025 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
'Spring' of bacteria and virus, a little carelessness is making one sick
बरेली। मौसम का बदलता मिजाज वायरस और बैक्टीरिया को खूब रास आ रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक दिन में धूप, रात में हल्की ठंड बैक्टीरिया, वायरस के लिए वसंत समान है। जरा सी बेपरवाही लोगों को बीमार बना रही है। सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की कतार लग रही है।
विज्ञापन

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. सुदीप सरन के मुताबिक, रात और दिन का तापमान बैक्टीरिया और वायरस के पनपने के लिए अनुकूल है। रात का पारा 10 डिग्री के पार और दिन का 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो रहा है।
विज्ञापन

लिहाजा, न अधिक गर्मी है न ठंड। वसंत ऋतु में रोगाणुओं की सक्रियता बढ़ जाती है। यह स्थिति करीब माहभर रहेगी। लिहाजा, बेहद सावधान रहने की जरूरत है। जरा सी चूक बीमार बना देगी। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी, ये रोगाणु खुद ही नष्ट होने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन और रात के तापमान में करीब 15 डिग्री के अंतर से रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है। शरीर तापमान के उतार-चढ़ाव को नियंत्रित नहीं कर पाता। रोगाणुओं के हावी होने की एक वजह यह भी है।

पछुआ ने बढ़ा दी ठंडः शुक्रवार को दिनभर तेज धूप रही, पर तेज गति से चल रही पछुआ हवा से ठंड का अहसास होता रहा। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक पहाड़ों की हवा शहर में प्रवेश कर रही है। लिहाजा, तापमान में भी गिरावट हुई। शनिवार को भी पछुआ हवा चलने का अनुमान है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री और न्यूनतम 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed