फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Spreading rumors of a thief, firing started

Bareilly News: चोर की अफवाह फैलाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग

Thu, 31 Jul 2025 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Spreading rumors of a thief, firing started
फरीदपुर। चोर होने की अफवाह फैलाकर लाइसेंसी रिवाल्वर से ताबड़तोड़ फायरिंग कर गांव में दहशत फैलाई। इससे ग्रामीण पूरी रात भयभीत रहे। पुलिस ने फायरिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसका रिवाल्वर जब्त कर लिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के जेड़ गांव निवासी मंसूर खां ने मंगलवार रात अपने घर के सामने खड़े पेड़ पर चोर होने की अफवाह फैला कर लाइसेंसी रिवाल्वर से ताबड़तोड़ चार फायर किए। फायरिंग की आवाज सुन ग्रामीणों में दहशत फैल गई। चर्चा होते ही लोग अपने-अपने घरों से निकलकर चोर को ढूंढने के लिए एक जगह पर एकत्रित हो गए। ग्रामीण चोर की दहशत से पूरी रात जागते रहे।
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर आई पुलिस ने जांच-पड़ताल की। चोर की फर्जी अफवाह फैला कर ताबड़तोड़ फायरिंग करने व ग्रामीणों को दहशत में डालने के आरोप में पुलिस ने आरोपी मंसूर खां को गिरफ्तार कर लिया। उसके रिवाल्वर को भी जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उसके रिवाल्वर के लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि चोर की अफवाह फैलाकर ग्रामीणों को भयभीत करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed