{"_id":"5e2f4b1d8ebc3e4b4a3d5467","slug":"sports-bareilly-news-bly393539146","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमीफाइनल मुकाबले में वाणिज्य संकाय विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमीफाइनल मुकाबले में वाणिज्य संकाय विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली कॉलेज के मैदान में चल रहे अंत: संकाय क्रिकेट (पुरुष) प्रतियोगिता में सोमवार को सेमीफाइनल मुकाबला हुआ। वाणिज्य और शिक्षा संकाय के बीच हुए मुकाबले में वाणिज्य के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शिक्षा संकाय को करारी मात दी।
वाणिज्य संकाय की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। 15 ओवरों में पांच विकेट पर 106 रन बनाए। वाणिज्य की ओर से अभिषेक ने 51, अरुज ने 22 और रविंद्र ने 12 रन का योगदान दिया, जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए शिक्षा संक ाय की टीम ने 15 ओवरों में 99 रन, सात विकेट खोकर बनाए। शिक्षा संकाय में अमित ने 35, अवनीश ने 15 और अनूप ने 14 रन का सहयोग दिया। इस तरह वाणिज्य संकाय की टीम ने यह मैच सात रनों से जीत लिया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन, डॉ. मनमीत कौर, डॉ. नीलम गुप्ता, डॉ. रविंद्र बंसल, डॉ. नसीम अख्तर, डॉ. अंकुर श्रीवास्तव व अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो