{"_id":"5de5599c8ebc3e54b2004b91","slug":"sports-bareilly-news-bly3864018140","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेरगढ़ ओवरऑल चैंपियन, बहेड़ी दूसरे स्थान पर रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेरगढ़ ओवरऑल चैंपियन, बहेड़ी दूसरे स्थान पर रहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दो दिवसीय परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए पहले मैच के बाद दूसरे मैच के दौरान बारिश होने से प्रतियोगिता स्थगित कर दी गई थी। सोमवार को मुकाबलों का दूसरा दिन रहा। राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में शेरगढ़ ओवरऑल चैंपियन और दूसरे-तीसरे स्थान पर बहेड़ी की टीमें रहीं।
कार्यक्रम संयोजक जिला व्यायाम शिक्षक मुकेश कुमार सिंह और जिला गाइड कैप्टन कंचन कनौजिया ने बताया कि फाइनल में खो-खो, कबड्डी, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक प्रतियोगिता, ब्लॉक क्यारा, बिथरी, दमखोदा, भदपुरा, भोजीपुरा, बहेड़ी व शेरगढ़ के बीच खेली गईं। प्रथम आने वाले बच्चों को मेडल और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नरेश गंगवार, बिथरी अध्यक्ष केसी पटेल, यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह व अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो