{"_id":"5d2793608ebc3e6cb5683a27","slug":"sports-bareilly-news-bly3682158140","type":"story","status":"publish","title_hn":"23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद का फुटबाल ट्रॉफी पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद का फुटबाल ट्रॉफी पर कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। 23वीं अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन की फुटबाल प्रतियोगिता का गुरुवार को फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद ने 9वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद को 3-1 से हराकर बैजंती ट्रॉफी पर कब्जा किया। मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक अविनाश चंद्र ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान किया।
गुरुवार को बारिश के बावजूद खिलाड़ियों का हौसला कम नहीं हुआ। फाइनल मुकाबला 9वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद और 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के बीच खेला गया। कडे़ मुकाबले में दोनों टीमों ने जमकर पसीना बहाया। इसमें 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद ने प्रतिद्वंद्वी टीम को 3-1 से हराकर बैजंती ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। इस दौरान 8वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक विकास कुमार वैद्य, सहायक सेनानायक रामलखन यादव, शिविर पाल शिव नारायण यादव, सूबेदार मेजर निमेश कुमार आदि मौजूद रहे।