फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   sport

प्रदेश स्तरीय जूडो प्रतियोगिता- मेरठ-लखनऊ की झोली में सोना, बरेली को कांस्य

Sun, 17 Nov 2019 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
sport

सहारनपुर के खिलाड़ियों ने तीन मेडल जीते
विज्ञापन

बरेली के गौतम सिंह पहले ही मुकाबले में हारे

बरेली। डोरीलाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य स्तरीय सीनियर बालक-बालिका वर्ग की जूडो प्रतियोगिता में शनिवार को खेले गए बालिका वर्ग के फाइनल में मेरठ, लखनऊ, सहारनपुर के खिलाड़ियों का जलवा रहा। 63 किलो भारवर्ग में मेरठ की अनु और 70 किलो में लखनऊ की सुभि ने गोल्ड मेडल जीता। बरेली की सीमा यादव ने 78 किलो से अधिक भारवर्ग में अयोध्या की मीनाक्षी गुप्ता के साथ संयुक्त रूप से ब्रोंज मेडल जीता।

शनिवार को बालिका वर्ग के कुछ वर्ग के फाइनल मुकाबले हुए। बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे। 63 किलो में मेरठ की अनु ने गोल्ड, सहारनपुर की मानसी ने सिल्वर, कानपुर की काजल मुरादाबाद की पूजा ने संयुक्त रूप से ब्रोंज मेडल अपने नाम किया। 70 किलो से कम में लखनऊ की सुभि ने गोल्ड, मुरादाबाद की छवि ने सिल्वर, प्रयागराज की शुभांजलि और सहारनपुर की शैली ने ब्रोंज मेडल जीता। 78 किलो प्लस में सहारनपुर की भूमिका को गोल्ड, लखनऊ की ऋतिका को सिल्वर और बरेली की सीमा यादव तथा अयोध्या की मीनाक्षी गुप्ता को ब्रोंज मेडल मिला। बालिका वर्ग के बाद कुछ मुकाबले बालक वर्ग के भी हुए। बरेली के गौतम सिंह तोमर माइनस 60 किलो भारवर्ग में हारकर बाहर हो गए। माइनस 63 किलो में सहारनपुर के योगेश सिंह और लखनऊ के रोहित पाल ने ब्रोंज मेडल जीता। इस वर्ग का फाइनल रविवार को खेला जाएगा। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान आरएसओ विजय कुमार, गुलशन आनंद, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी गीता शर्मा, ओलंपियन सुमंगला शर्मा, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed