{"_id":"6488df06392637c20f0c09d4","slug":"spent-the-night-awake-due-to-low-voltage-and-cuts-the-fan-kept-flickering-in-the-afternoon-bareilly-news-c-4-bly1036-181760-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: लो वोल्टेज और कटौती से जागकर बिताई रात, दोपहर में पंखा झलते रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: लो वोल्टेज और कटौती से जागकर बिताई रात, दोपहर में पंखा झलते रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गर्मी बढ़ने के साथ ही सात दिनों में शहर की बिजली लाइनों पर 25 फीसदी तक लोड बढ़ गया है। सिस्टम ओवरलोड होने से कटौती व बार-बार ट्रिपिंग हो रही है। शहर की प्रमुख कॉलोनियों गणेशपुरम, पवन विहार, फाइक एंक्लेव, खुशबू एंक्लेव, सन राइज, पशुपति विहार, आवास विकास, कृष्णा विहार, सिंधुनगर, कटरा चांद खां, स्टेशन रोड, सुभाष नगर, महानगर, अवधधाम काॅलोनी के दो लाख लोगों की नींद खराब हुई। दोपहर में भी कई कॉलोनियों में आपूर्ति बाधित हुई। लोग हाथ का पंखा झलते नजर आए।
कैंट क्षेत्र स्थित भरतौल में दस हजार से अधिक लोग दिन भर बिना बिजली के परेशान रहे। अभियंताओं की फोन कॉल रिसीव नहीं होने की शिकायत जारी है। शहरी क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता विकास सिंघल ने बताया कि गर्मी बढ़ते ही लोड बढ़ जाता है। सिस्टम गर्म हो जाता है। फॉल्ट होते हैं। सिस्टम को और बेहतर बनाने में उपभोक्ता भी योगदान दे सकते हैं।
विज्ञापन
जगतपुर में जागते बीती रातजगतपुर की पशुपति विहार कॉलोनी में पूरी रात बिजली गुल रही। लोगों ने जागकर रात बिताई। सुबह पानी नहीं मिला। यहां की प्रीति मिश्रा ने बताया कि जैसे-तैसे जागकर रात काटी। दिन में दस बजे तक न पूजा हो पाई न भोजन पका। पति को भूखे जाना पड़ा। इससे भी बड़ी दिक्कत यह है कि एसडीओ और जेई फोन नहीं उठाते।
विज्ञापन
लो वोल्टेज से नहीं चले पंखेलोहिया पार्क के निकट की आवास विकास कॉलोनी में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक 220 के स्थान पर सिर्फ 100 वोल्ट की सप्लाई होने से पंखे नहीं चल सके। पानी के लिए सबमर्सिबल पंप भी नहीं चले। मेडिकल स्टोर संचालक निशांत कुमार ने बताया कि दिन भर पसीना बहाते बीता। फ्रिज में रखीं दवाएं खराब होने का खतरा था। अधिकारियों का फोन कॉल रिसीव होना मुश्किल होता है।