Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Speeding Canter rams into truck from behind; driver dies.

Bareilly News: तेज रफ्तार कैंटर पीछे से ट्रक में टकराया, चालक की मौत

Sat, 04 Jul 2026 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Speeding Canter rams into truck from behind; driver dies.
बरेली। फतेहगंज पूर्वी कस्बा निवासी चालक राजकुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा शुक्रवार तड़के फरीदपुर टोल प्लाजा के पास हुआ, जब राजकुमार का कैंटर आगे चल रहे ट्रक से जा टकराया। घायल राजकुमार को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रवि पाल ने बताया कि उनके पिता 55 वर्षीय राजकुमार कैंटर चलाकर परिवार पालते थे। शुक्रवार तड़के चार बजे वह फरीदपुर से परचून का सामान लेकर बरेली होते हुए हल्द्वानी जा रहे थे। फरीदपुर टोल प्लाजा के पास आगे चल रहे वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे तेज रफ्तार कैंटर ट्रक में जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि कैंटर के परखचे उड़ गए और राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उनको अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बेटे रवि पाल ने जिला अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। उसका कहना है कि हादसे के आधे घंटे के भीतर पिता को अस्पताल पहुंचा दिया था, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने गंभीरता नहीं दिखाई। यदि तत्काल बेहतर इलाज मिलता तो शायद उनकी जान बच जाती। रवि ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ डीएम से शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed