फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Special worship in the church on easter

ईस्टर पर गिरजाघरों में विशेष आराधना

Mon, 05 Apr 2021 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Special worship in the church on easter
क्राइस्ट मैथोडिस्ट चर्च में ईस्टर पर आराधना करते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

ईसाई समाज में खुशियाें का माहौल, बच्चों का बप्तिस्मा संस्कार हुआ

विज्ञापन
बरेली। दुख भोग सप्ताह के बाद ईस्टर का पर्व ईसाई समाज में खुशियां भर गया। उत्साह और श्रद्धा के साथ पर्व मनाते हुए सभी ने एक-दूसरे को ईस्टर की बधाईयां दीं। शनिवार रात जहां गिरजाघरों में जागरण हुआ, वहीं रविवार सुबह आराधना और बप्तिस्मा संस्कार की रस्म अदा की गई। अहम बात यह रही कि सभी जगह कोराना गाइड लाइन का पालन किया गया।
सेंट अलफांसेंस चर्च में शनिवार रात तीन बजे तक जागरण हुआ। प्रार्थना सभाओं के साथ प्रभु यीशु को याद किया गया। रविवार को ईस्टर की आराधना हुई। इसमें धर्माध्यक्ष बिशप स्वामी इग्नीशियस डिसूजा ने प्रवचन और आशीष वचन कहे। चर्च के मुख्य पुरोहित पादरी हैरी डी. कूना ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान फादर शाह, फादर रॉयल और फादर आईवान आदि मौजूद रहे। आखिर में महाप्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन

क्राइस्ट मैथोडिस्ट चर्च में ईस्टर पुनर्रोत्थान दिवस के रूप में मनाया गया। यहां विशेष आराधना सुबह बच्चों के बप्तिस्मा संस्कार से शुरू हुई। इसमें दस बच्चों के बप्तिस्मा की रस्म अदा की गई। आराधना सभा का संचालन मुख्य पुरोहित सुनील के. मसीह ने किया। प्रार्थना पादरी एसयू प्रसाद ने की। पादरी प्रमोद नंदा ने बाइबिल का पाठ किया। मुख्य वक्ता पादरी केबी एडमंड ने ईस्टर का महत्व बताया। मिसेज ममता मैसी और राजेश लाल के अलावा क्वायर डायरेक्टर डॉ. सलिल बलदेव के निर्देशन में गीत गाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरडिपेंडेंट बैप्टिस्ट चर्च में ईस्टर पर्व की आराधना हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुई। इसमें सारांश सैमुअल के साथ मिलकर क्वायर टीम ने विषेश गीत- ओहो प्यारो मसीहा जिला चलो दर्शन सखी... गाकर समा बांध दिया। आराधना का संचालन पास्टर विशाल सैमुअल ने किया। बाइबल का पाठ सिस्टर अंशिका सैमुअल ने किया। विशेष संदेश ललिता सैमुअल ने दिया। सीनियर पादरी विलियम सैमुअल ने आशीष वचन दिए। अंत में प्रसाद का वितरण किया गया। सेंट स्टीफन चर्च में सेंट माइकल चर्च और क्राइस्ट चर्च की संयुक्त आराधना हुई। इसमें मुख्य पुरोहित पादरी अमन अभिषेक प्रसाद ने प्रवचन और अशीष वचन कहे। सेंट पॉल्स चर्च की आराधना में पादरी परमिंदर मैसी ने प्रवचन कहे। इंग्लिश चर्च आदि में भी आराधना सभा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed