फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Special trains' progress disrupted, 12 trains made them wait for 11 hours

Bareilly News: विशेष ट्रेनों की बिगड़ी चाल, 12 ट्रेनों ने 11 घंटे तक कराया इंतजार

Wed, 14 May 2025 03:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
Special trains' progress disrupted, 12 trains made them wait for 11 hours
बरेली। दिल्ली-लखनऊ रेल रूट पर ट्रेनों का दबाव ज्यादा होने के कारण ट्रेनें लेटलतीफी का शिकार हो रही हैं। कई बार विशेष ट्रेनों को रोककर नियमित ट्रेनों को पास किया जा रहा है। इस कारण विशेष ट्रेनों की चाल नहीं संभल रही।
विज्ञापन

बरेली होते हुए औसतन रोजाना 190 ट्रेनों का आवागमन होता है। इन दिनों 60 विशेष ट्रेनों का भी संचालन किया जा रहा है। सोमवार रात से मंगलवार तक बरेली होते हुए गुजरने वाली 12 विशेष ट्रेनों ने 11 घंटे तक इंतजार कराया।
विज्ञापन

05577 सहरसा-आनंद विहार विशेष ट्रेन 11 घंटे, 04019 बरौनी-आनंद विहार विशेष ट्रेन नौ घंटे और 04208 दिल्ली-लखनऊ विशेष ट्रेन छह घंटे देरी से आईं। 04030 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन और 04210 लखनऊ-चंडीगढ़ विशेष ट्रेन ने चार-चार घंटे, 04603 वाराणसी-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा विशेष ट्रेन ने छह और 03221 राजगीर-उधमपुर विशेष ट्रेन ने पांच घंटे तक इंतजार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

04302 योग नगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन, 04518 बठिंडा-वाराणसी विशेष ट्रेन, 04207 लखनऊ-दिल्ली विशेष ट्रेन, 04213 अयोध्या-आनंद विहार विशेष ट्रेन, 05578 आनंद विहार-सहरसा विशेष ट्रेन भी लेटलतीफी का शिकार रही। अप-डाउन में 14 नियमित ट्रेनों ने भी इंतजार कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed