{"_id":"69f66d1f0b21de489707d6e8","slug":"special-trains-between-gorakhpur-borivali-bandra-gorakhpur-via-bareilly-bareilly-news-c-4-bly1053-876639-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरेली होकर गोरखपुर-बोरीवली, बांद्रा-गोरखपुर के बीच विशेष ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरेली होकर गोरखपुर-बोरीवली, बांद्रा-गोरखपुर के बीच विशेष ट्रेनें
Sun, 03 May 2026 03:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 03 May 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ने बरेली होकर लंबी दूरी की दो जोड़ी यानी अप-डाउन चार और विशेष गाड़ियों की समय सारिणी जारी की है। ये ट्रेनें गोरखपुर-बोरीवली, बांद्रा-गोरखपुर के बीच बदायूं होते हुए चलाई जाएंगी।
इज्जतनगर मंडल के सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि 09157 बांद्रा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी तीन मई को रात 12:30 बजे बांद्रा से चलने के बाद अगले दिन तड़के 3:09 बजे बरेली सिटी, 3:49 बजे इज्जतनगर आएगी और पीलीभीत, मैलानी होते हुए शाम 5:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 09158 गोरखपुर-बांद्रा अनारक्षित विशेष गाड़ी चार मई को रात 8:20 बजे गोरखपुर से चलने के बाद अगले दिन सुबह 7:37 बजे इज्जतनगर, 8:09 बजे बरेली सिटी आएगी और तीसरे दिन सुबह 11:30 बजे बांद्रा पहुंचेगी। इस गाड़ी को बदायूं और बरेली जंक्शन पर ठहराव नहीं दिया जाएगा।
09119 प्रताप नगर-लालकुआं सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी तीन मई से 28 जून तक प्रत्येक रविवार को प्रताप नगर से शाम पांच बजे चलने के बाद दूसरे दिन सुबह 8:55 बजे बदायूं, 10 बजे बरेली जंक्शन, 10:20 बजे बरेली सिटी, 10:45 बजे इज्जतनगर आएगी और दोपहर 12:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी। 09120 लालकुआं-प्रताप नगर सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी चार मई से 29 जून तक प्रत्येक सोमवार को लालकुआं से दोपहर 3:30 बजे चलने के बाद 5:40 बजे इज्जतनगर, छह बजे बरेली सिटी, 6:15 बजे बरेली जंक्शन आएगी। इसके बाद सात बजे बदायूं और दूसरे दिन सुबह 11:30 बजे प्रताप नगर पहुंचेगी।