फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Special train carrying 447 workers from Anand Junction

आनंद जंक्शन से 447 श्रमिकों को लेकर पहुंची स्पेशल ट्रेन

Fri, 22 May 2020 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
Special train carrying 447 workers from Anand Junction
श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आए लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। गुरुवार को जंक्शन पर दो श्रमिक स्पेशल ट्रेन जंक्शन पहुंचीं। दूसरी ट्रेन सहारनपुर-लखनऊ रुकी, जिससे कोई भी यात्री नहीं उतरा। सभी श्रमिकों को मेडिकल चेकअप के बाद रोडवेज बसों से घरों को रवाना किया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को जंक्शन पर पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन गुजरात के आनंद जंक्शन से पौने तीन घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची, इसका जंक्शन पहुंचने का तय समय दोपहर साढ़े 12 बजे था। इस ट्रेन से 447 श्रमिक और उनके परिवार उतरे। गर्मी अधिक होने के कारण थर्मल स्क्रीनिंग में परेशानी आई, जिसके चलते करीब 12 यात्रियों को पंखे के नीचे बैठाकर उनके शरीर का तापमान सामान्य होने के बाद ही स्क्रीनिंग की गई तो वह सामान्य निकली। इसके अलावा सभी श्रमिकों को मेडिकल चेकअप के बाद रोडवेज बसों से घरों को रवाना किया गया। दूसरी ट्रेन शाम पांच बजे सहारनपुर-लखनऊ पहुंची। इस ट्रेन से कोई भी श्रमिक नहीं उतरा। पांच मिनट रुकने के बाद यह ट्रेन लखनऊ चली गई। जंक्शन स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह, सीएमआई संजीव दुबे, डॉ. आकांक्षा सिंह, डॉ. रिचा गुप्ता, उप स्टेशन अधीक्षक अंकुर शर्मा, टीटीई राजेश कुमार, नरेश मौर्य, मनोज कुमार ने व्यवस्था संभाली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed