फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Special train between Bikaner and Danapur in Bihar from 2 May know stoppage

Special Train: बीकानेर से बिहार के दानापुर के बीच स्पेशल ट्रेन दो मई से, जानें कहां-कहां होगा ठहराव

Fri, 26 Apr 2024 03:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 26 Apr 2024 03:31 PM IST
सार

बीकानेर-दानापुर विशेष ट्रेन का संचालन दो मई से 27 जून तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को किया जाएगा। रेलवे ने इसकी समय सारणी जारी कर दी है। 

विज्ञापन
Special train between Bikaner and Danapur in Bihar from 2 May know stoppage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

राजस्थान के बीकानेर से बिहार के दानापुर के बीच रेलवे दो मई से 28 जून तक विशेष ट्रेन का संचालन करेगा। बरेली होते हुए इस रेल रूट पर यह पहली विशेष ट्रेन है। बृहस्पतिवार को रेलवे ने इसकी समय सारणी जारी कर दी। 04721 बीकानेर-दानापुर विशेष ट्रेन का संचालन दो मई से 27 जून तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को किया जाएगा। 

विज्ञापन


यह ट्रेन सुबह 10:45 बजे बीकानेर से चलने के बाद श्रीडूंगरगढ़, राजलदेसर, रतनगढ़, चुरू, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद होते हुए रात 12:03 बजे बरेली आएगी। यहां से चलने के बाद लखनऊ, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा होते हुए शुक्रवार को दोपहर 1:45 बजे दानापुर पहुंचेगी। 
विज्ञापन


वापसी में 04722 दानापुर-बीकानेर विशेष ट्रेन तीन मई से 28 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को संचालित की जाएगी। यह ट्रेन शाम 4:20 बजे दानापुर से चलने के बाद शनिवार को सुबह 6:14 बजे बरेली आएगी और यहां से चलने के बाद रात 9:30 बजे बीकानेर पहुंचेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लालकुआं-हावड़ा विशेष ट्रेन की समय सारणी में बदलाव
पूर्वोत्तर रेलवे ने वाया पीलीभीत-मैलानी-लखीमपुर खीरी नए रेल रूट से संचालित की जाने वाली 05060/05059 लालकुआं-हावड़ा-लालकुआं विशेष ट्रेन की समय सारणी में मामूली बदलाव किया है। 05060 लालकुआं-हावड़ा विशेष ट्रेन 25 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को संचालित की जाएगी। 

यह ट्रेन दोपहर 1:35 बजे लालकुआं से चलने के बाद किच्छा होते हुए अपराह्न 2:40 बजे भोजीपुरा आएगी। यहां 30 मिनट ठहराव के बाद 3:10 बजे रवाना होकर 3:55 बजे पीलीभीत पहुंचेगी। वापसी में 05059 हावड़ा-लालकुआं विशेष ट्रेन 27 अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक शनिवार को संचालित की जाएगी। यह ट्रेन रात 11:30 बजे हावड़ा से चलने के बाद सोमवार सुबह 10:50 बजे पीलीभीत आएगी। शेष स्टेशनों पर आवागमन का समय पूर्ववत रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed