फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Special tag of six passenger and four MEMU trains running from Bareilly ends

Bareilly News: बरेली से चलने वाली छह पैसेंजर और चार मेमू ट्रेनों का स्पेशल टैग खत्म

Tue, 26 Nov 2024 08:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 08:05 AM IST
विज्ञापन
Special tag of six passenger and four MEMU trains running from Bareilly ends
बरेली। रेलवे ने बरेली से चलने वाली छह पैसेंजर और चार मेमू ट्रेनों का स्पेशल टैग खत्म कर दिया है। एक जनवरी से इन ट्रेनों का संचालन पुराने नंबरों और पुरानी समय सारिणी पर किया जाएगा। ट्रेनों की गति भी बढ़ाई जाएगी। इससे दो स्टेशनों के बीच यात्रा का समय भी कम हो जाएगा। सोमवार को मुरादाबाद रेल मंडल ने 64 स्पेशल ट्रेनों की सूची के साथ इन ट्रेनों के नए नंबर भी जारी कर दिए हैं। इनमें 10 ट्रेनें बरेली से चलती हैं।
विज्ञापन

कोराना काल के दौरान लॉकडाउन के बाद जब 2020 में रेलवे ने ट्रेनों का संचालन शुरू किया तो पैसेंजर ट्रेनों को स्पेशल ट्रेन का दर्जा देते हुए नए नंबरों से चलाया गया। ट्रेनों के नंबरों के आगे शून्य लगा दिया गया। तब से लेकर अब तक उसी तर्ज पर इनका संचालन हो रहा है। स्पेशल ट्रेनों का किराया भी बढ़ा दिया गया था, लेकिन पिछले महीनों बढ़ा हुआ किराया वापस ले लिया गया। अब तक ट्रेनों से स्पेशल टैग नहीं हटाया गया था। कोरोना काल के दौरान कुछ रूटों पर ट्रेनों का संचालन बंद भी कर दिया गया। वह भी अब तक शुरू नहीं हो सका है। एक जनवरी को रोकने नई समय सारिणी जारी करेगा।
विज्ञापन

नई समय सारिणी में ट्रेनों के संचालन के समय में तो बदलाव होगा ही इसके साथ ही एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन की यात्रा का समय भी घट जाएगा। नई समय सारिणी में कई ट्रेनों की औसत रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा बढ़ाई जाना प्रस्तावित है। बरेली-अलीगढ़-बरेली के बीच वाया चंदौसी प्रतिदिन अप-डाउन चार पैसेंजर ट्रेनों का संचालन होगा। बरेली-मुरादाबाद-बरेली के बीच मेमू ट्रेन के संचालन से इस रूट पर भी नियमित ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कम होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


---------

वर्तनमान नंबर-----एक जनवरी से नंबर

04303/04---54075/76 बरेली-दिल्ली-बरेली पैसेंजर

04375/76---54351/52 अलीगढ़-बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर

04377/78---54353/54 अलीगढ़-बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर

04379/80---64175/76 बरेली-रोजा-बरेली मेमू
04365/66---64177/78 बरेली-मुरादाबाद-बरेली मेमू
-------------
एक से सात दिसंबर तक तीन महीने के लिए 14 ट्रेनें निरस्त होंगी
बरेली। मुरादाबाद मंडल के तहत संचालित और बरेली होते हुए गुजरने वाली 14 ट्रेनों का एक से सात दिसंबर तक निरस्तीकरण शुरू हो जाएगा। इन ट्रेनों को तीन माह के लिए निरस्त किया जाना है। तीन माह के लिए जिन ट्रेनों को निरस्त किया जाना है। उन ट्रेनों में बरेली होते हुए गुजरने वाली 14617-18 बनमंखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस, 14606-05 योगनगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 14616-15 अमृतसर-लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस, 14524-23 अंबाला-बरौनी-अंबाला एक्सप्रेस, 18103-04 अमृतसर-टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, 12210-09 काठगोदाम-कानपुर-काठगोदाम साप्ताहिक एक्सप्रेस और 14003-04 मालदा टाउन-दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों का संचालन एक फरवरी से नई समय सारिणी के अनुसार किया जाएगा।


------
वर्जन-
मंडल में 64 पैसेंजर ट्रेनों का स्पेशल टैग खत्म कर दिया गया है। इनमें छह पैसेंजर और चार मेमू ट्रेनों का संचालन बरेली से होता है। इन ट्रेनों का नए नंबर और नई समय सारिणी से एक जनवरी 2025 से संचालन शुरू किया जाएगा। नई समय सारिणी में कई ट्रेनों की औसत गति में भी वृद्धि की जाएगी। - आदित्य गुप्ता, सीनियर डीसीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed