{"_id":"613fa9798ebc3e83b541360a","slug":"sp-will-hold-an-enlightened-conference-at-the-block-level-to-get-the-support-of-brahmins-bareilly-news-bly4594158121","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राह्मणों का साथ पाने के लिए ब्लॉक स्तर पर प्रबुद्ध सम्मेलन करेगी सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राह्मणों का साथ पाने के लिए ब्लॉक स्तर पर प्रबुद्ध सम्मेलन करेगी सपा
विज्ञापन
सपा प्रबुद्ध कार्यकारिणी की बैठक में मौजूद पदाधिकारी और कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को समाजवादी प्रबुद्ध सभा की बैठक में लिया गया निर्णय
विज्ञापन
बरेली। समाजवादी प्रबुद्ध सभा की जिला कार्यकारिणी की सोमवार को हुई बैठक में तय किया गया है कि जिले में ब्लॉक स्तर पर प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इन सम्मेलनों के जरिए प्रबुद्ध वर्ग खासतौर से ब्राह्मणों को सपा से जोड़ने का काम किया जाएगा।
सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने कहा, सपा ने ब्राह्मण समाज को सदैव सम्मान दिया है। सपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष अतुल पाराशरी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मनोज पांडे के निर्देश पर संगठन जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर पर प्रबुद्घ सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। सपा का हर कार्यकर्ता ब्राह्मण समाज के साथ खड़ा रहेगा। बैठक में जिला महासचिव सत्येंद्र यादव, कोषाध्यक्ष रविंद्र यादव, प्रवक्ता मयंक शुक्ला, राजेश पाराशरी, पीके मिश्र, दीपक पाठक, आशुतोष शर्मा, रामेश्वर दयाल पांडेय आदि मौजूद रहे।