फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP State President Targets BJP Over Women Reservation in Bareilly

UP News: बरेली में सपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- भाजपा ने आधी आबादी को दिया धोखा, 2027 के चुनाव में उखाड़ फेंकेंगे

Sat, 25 Apr 2026 05:35 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 25 Apr 2026 05:35 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने महिला विधेयक को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा सरकार पर आधी आबादी को धोखा देने का आरोप लगाया। कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं और सरकार झूठे विधेयक से गुमराह कर रही है। 

विज्ञापन
SP State President Targets BJP Over Women Reservation in Bareilly
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने भाजपा सरकार पर आधी आबादी को धोखा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं और सरकार झूठे विधेयक से महिलाओं को गुमराह कर रही है। श्यामलाल पाल ने कहा कि सपा उत्तर प्रदेश में 2027 का विधानसभा चुनाव सामाजिक न्याय के मुद्दे पर लड़ेगी।  

विज्ञापन


सपा प्रदेश अध्यक्ष ने शनिवार को बरेली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार और दुराचार बढ़ा है। उन्होंने महिला विधेयक को देश की आधी आबादी के साथ धोखा बताया। कहा कि समाजवादी पार्टी महिलाओं के आरक्षण का समर्थन करती है, लेकिन उसमें पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) महिलाओं के लिए भी आरक्षण होना चाहिए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: केशव मौर्य का विपक्ष पर हमला, कहा- विपक्षी दलों की महिला विरोधी मानसिकता उजागर, चुनावों में मिलेगा सबक
विज्ञापन
विज्ञापन


श्यामलाल ने गाजीपुर और हरदोई में महिलाओं के साथ हुई दुष्कर्म और हत्या की घटनाओं का जिक्र किया। आरोप लगाया कि इन मामलों में सपा प्रतिनिधिमंडल पर हमला किया गया और नेताओं पर ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उन्होंने भाजपा और चुनाव आयोग पर पंचायत चुनाव न कराकर लोकतंत्र की हत्या करने का भी आरोप लगाया। कहा कि पंचायत चुनाव न होने से गांवों का विकास रुक जाएगा। उन्होंने 2027 का चुनाव सामाजिक न्याय के मुद्दे पर लड़ने की बात कही।

चुनाव आयोग पर भी लगाया आरोप 
श्यामलाल पाल ने कहा कि भाजपा पंचायत चुनाव नहीं करवाना चाहती, जिससे ग्रामीण विकास बाधित होगा। उन्होंने सरकार और चुनाव आयोग पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया। पाल ने घोषणा की कि समाजवादी पार्टी 2027 का चुनाव सामाजिक न्याय के मुद्दे पर लड़ेगी। उन्होंने विश्वविद्यालयों की बढ़ी हुई फीस, बंद होते प्राथमिक विद्यालयों, बढ़ती महंगाई और किसानों की समस्याओं का भी उल्लेख किया। पाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल की तरह उत्तर प्रदेश की आधी आबादी भी भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed