फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya attacked opposition regarding Nari Vandan Bill In Bareilly

UP: केशव मौर्य का विपक्ष पर हमला, कहा- विपक्षी दलों की महिला विरोधी मानसिकता उजागर, चुनावों में मिलेगा सबक

Fri, 24 Apr 2026 07:50 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 24 Apr 2026 07:50 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर संसद में महिला भागीदारी से जुड़े विधेयक का विरोध कर महिला विरोधी मानसिकता दिखाने का आरोप लगाया। साथ ही चुनाव में जवाब मिलने की चेतावनी दी।

विज्ञापन
Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya attacked opposition regarding Nari Vandan Bill In Bareilly
केशव मौर्य का विपक्ष पर हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। कहा कि 16 और 17 अप्रैल को संसद में महत्वपूर्ण विधेयकों का विरोध कर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके ने देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया है और अपनी महिला विरोधी मानसिकता उजागर कर दी है।

विज्ञापन




उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया है कि नीति-निर्माण में महिलाओं की भागीदारी उनका अधिकार है, कोई उपकार नहीं। उन्होंने चेतावनी दी कि जिन दलों ने इस ऐतिहासिक अवसर में बाधा डाली है, उन्हें आने वाले चुनावों में महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। केंद्रीय गृहमंत्री के बयान का हवाला देते हुए कहा कि परिसीमन से किसी भी राज्य को नुकसान नहीं होगा। विपक्ष पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि दक्षिण भारत का प्रतिनिधित्व सुरक्षित रहेगा और बढ़ेगा।
विज्ञापन


मौर्य ने कहा कि संसद में 16-17 अप्रैल को संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, परिसीमन विधेयक और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक पर चर्चा देश के लोकतांत्रिक भविष्य और महिलाओं की भागीदारी से जुड़ा महत्वपूर्ण अवसर था। लेकिन विपक्ष के रवैये ने यह स्पष्ट कर दिया कि वे महिलाओं को समान प्रतिनिधित्व देने के पक्ष में नहीं हैं। समाजवादी पार्टी पर धर्म आधारित आरक्षण की असंवैधानिक मांग उठाने का आरोप लगाया गया। कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समय विपक्ष ने दबाव में समर्थन किया, लेकिन जब इसे लागू करने की दिशा में ठोस कदम उठाने का समय आया, तो उनकी वास्तविक सोच सामने आ गई। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं पंचायत से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक नेतृत्व कर रही हैं और अब संसद व विधानसभाओं में भी अपनी मजबूत भागीदारी के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिसीमन प्रक्रिया ‘एक व्यक्ति, एक वोट, एक मूल्य’ के संवैधानिक सिद्धांत को लागू करने के लिए आवश्यक है। भाजपा ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह प्रक्रिया संतुलित और समावेशी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करेगी। महिला सशक्तिकरण और लोकतंत्र को मजबूत करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए पार्टी हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी। साथ ही दावा किया गया कि आने वाले चुनावों में महिलाएं अपने वोट के माध्यम से महिला विरोधी सोच रखने वाले दलों को करारा जवाब देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed