फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP rally security measures

सपा रैली की सुरक्षा को कड़े इंतजाम

Wed, 07 Dec 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Wed, 07 Dec 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
SP rally security measures
SP rally security measures - फोटो : बरेली, अमर उजाला
समाजवादी पार्टी की मंडलीय रैली की सुरक्षा को कड़े प्रबंध किए गए हैं। मंगलवार को पुलिस और प्रशासन के आला अफसरों ने राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान का मुआयना करके सुरक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। आईजी विजय सिंह मीना ने पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान मुस्तैद करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी अपने ड्यूटी प्वाइंट पर सुबह आठ बजे से ही पहुंच जाना है। कार्यकर्ताओं के साथ शालीनता से साथ पेश आएं। बदसलूकी करने वाले पुलिस कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा। मंगलवार की दोपहर करीब ढाई बजे आईजी विजय सिंह मीना, डीआईजी आशुतोष कुमार, डीएम पंकज यादव, एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप डीआईजी के मैदान का मुआयना करके तैयारियों की खामियां जल्द दूर करने को कहा। पुलिस और प्रशासन के अफसरों को ड्यूटी समझाकर अलर्ट रहने को कहा गया।  
विज्ञापन


चार एएसपी और 16 सीओ को मिला सुरक्षा का जिम्मा
चार-अपर पुलिस अधीक्षक
सीओ-16
इंस्पेक्टर/एसओ-46
उप निरीक्षक-201
महिला एसआई-19
एचसीपी-82
सिपाही-819
महिला सिपाही-69
पीएसी- आठ प्लाटून

सपा की मंडलीय रैली को होने वाला डायवर्जन
-अगर कोई भारी वाहन परसाखेड़ा बाईपास से अंदर आ जाता है तो इज्जतनगर की ओर मोड़ दिया जाएगा, जो नैनीताल रोड पर बड़े बाईपास से निकलेगा।
-पीलीभीत रोड विलय धाम बड़ा बाईपास पुल के नीचे से शहर की तरफ कोई भी भारी वाहन नहीं आएगा।
- बीसलपुर चौराहा बड़ा बाईपास से शहर की तरफ कोई भी भारी वाहन नहीं आएगा।
- टीपीनगर और नरियावल से कोई भी भारी वाहन शहर की तरफ नहीं आएगा।
- बुखारा मोड़ तिराहा से कोई भी भारी वाहन शहर की तरफ नहीं आ सकेगा। बुखारा मोड़ से फरीदपुर की तरफ मोड़ दिया जाएगा।
- सेटेलाइट तिराहा से बीसलपुर चौराहा, बैरियर नंबर दो की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा।

रैली में आने वाले वाहनों का आवागमन और पार्किंग स्थल
-रामपुर रोड और बदायूं रोड से रैली में आने वाले भारी वाहनों को चौपुला चौराहे से मोड़कर रेलवे माल गोदाम की तरफ पार्क किया जाएगा।
- बदायूं रोड और रामपुर रोड से रैली में आने वाले हल्के वाहनों को चौपुला चौराहे से कुतुबखाना रोड पर मोड़कर इस्लामियां इंटर कॉलेज ग्राउंड में पार्किंग किया जाएगा।
विज्ञापन

- रेलवे माल गोदाम की पार्किंग भर जाने के बाद बदायूं रोड से आने वाले भारी वाहन गन्ना मिल में पार्क किए जाएंगे।
 - अनाथालय और डीएबी इंटर कॉलेज में पत्रकार, पुलिस कर्मियों की केवल बाइक और कार पार्किंग कराई जाएगी।
- नैनीताल रोड से रैली में आने वाले भारी और हल्के वाहन इज्जतनगर स्टेशन तिराहा से कुदेशिया फाटक होकर केडीईएम और एमबी इंटर कॉलेज में पार्क किए जाएंगे।
  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed