{"_id":"6261c318dddd8d07df14e74a","slug":"sp-mla-bail-application-hearing-tommarow-bareilly-news-bly482299684","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा विधायक शहजिल की अग्रिम जमानत अर्जी पर फिर टली सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा विधायक शहजिल की अग्रिम जमानत अर्जी पर फिर टली सुनवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम की अग्रिम जमानत की अर्जी पर सुनवाई फिर टल गई है। बृहस्पतिवार को बचाव पक्ष की ओर से कोर्ट से समय मांगा गया, इस पर अदालत ने शुक्रवार 22 अप्रैल की तारीख लगा दी।
पिछले दिनों सपा जिला उपाध्यक्ष संजीव सक्सेना की ओर से आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सपा विधायक शहजिल इस्लाम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सदन में पिछले कार्यकाल में विपक्ष को दबाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि इस बार विधानसभा में सपा के विधायकों की संख्या ज्यादा है। अब अगर ऐसा हुआ तो सदन में बंदूक से गोलियां निकलेंगी।
इस बयान का वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी अनुज वर्मा ने थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अनुज का कहना था कि सपा विधायक के इस बयान से सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ सकता है। उनकी तहरीर पर विधायक शहजिल इस्लाम, आयोजक जिला उपाध्यक्ष संजीव सक्सेना समेत कई लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने, उकसाने के इरादे से अपमान करने और धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई।