{"_id":"65c72d645431908c1b0b0624","slug":"sp-mla-ataur-rahman-raised-the-issue-of-sugarcane-price-in-the-up-assembly-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: सपा विधायक अताउर्रहमान ने विधानसभा में उठाया गन्ना मूल्य का मुद्दा, बकाया भुगतान कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: सपा विधायक अताउर्रहमान ने विधानसभा में उठाया गन्ना मूल्य का मुद्दा, बकाया भुगतान कराने की मांग
Sat, 10 Feb 2024 01:31 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 10 Feb 2024 01:31 PM IST
सार
सपा विधायक अताउर्रहमान ने बहेड़ी क्षेत्र की केसर शुगर मिल के बकाया पर सरकार से सवाल किए। साथ ही किसानों के बकाया 210 करोड़ रुपये का भुगतान कराने की मांग की।
विज्ञापन
सपा विधायक अताउर्रहमान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली जिले की बहेड़ी विधानसभा सीट से सपा विधायक अताउर्रहमान ने किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का सवाल शुक्रवार को विधानसभा में उठाया है। बहेड़ी क्षेत्र की केसर शुगर मिल के बकाया पर सरकार से सवाल किए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बजट में सरकार ने वर्ष 2017 से 2024 तक 33793 करोड़ रुपये रिकार्ड गन्ना मूल्य के भुगतान का दावा तो किया है लेकिन यह कभी नहीं बताया कि कितना गन्ना मूल्य बकाया था? उनके विधानसभा क्षेत्र में स्थित केसर शुगर मिल में 210 करोड़ रुपये बकाया है। किसान परेशान हैं, वे अपनी बेटियों की शादी कैसे कराएं। बच्चों की फीस कहां से भरें। सरकार ने किसानों का भुगतान 14 दिन में करने की घोषणा की थी लेकिन ऐसा हकीकत में हुआ नहीं है। सरकार बड़ी-बड़ी बातें बंद करके बकाया का भुगतान कराए।
विज्ञापन
इन मुद्दों को भी उठाया
ग्राम चंडासी में 33 केवी का सब स्टेशन व बहेड़ी में स्टेडियम के साथ ही रिछा में रोडवेज बस अड्डा बनाने की मांग की है। सितारगंज किच्छा रोड, बहेड़ी से मुड़िया नबीबख्श होते हुए पीलीभीत सीमा तक व रिछा जहानाबाद मार्ग के चौड़ीकरण पर भी उन्होंने जोर दिया है।
विज्ञापन