फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP leader, wife and mother shot dead in Badaun,

बदायूं में सपा नेता, पत्नी और मां की गोली मारकर हत्या

Tue, 01 Nov 2022 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
SP leader, wife and mother shot dead in Badaun,
राकेश गुप्ता का फाइल फोटो। - फोटो : BADAUN
बदायूं। उसहैत थाना क्षेत्र के गांव सथरा में सोमवार देर शाम सपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता (58), उनकी पत्नी शारदा (55) और मां शांतिदेवी (80) की घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो बाइकों पर आए चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही रविंद्र दीक्षित, उसके बेटों सार्थक अर्चित एवं चालक विक्रम उर्फ विक्की और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनमें से रविंद्र, सार्थक व एक अन्य पुलिस हिरासत में हैं।
विज्ञापन

उसहैत के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश गुप्ता के छोटे भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश गुप्ता पास के गांव गए थे। वहां से उन्होंने राकेश गुप्ता को कॉल की। कॉल रिसीव नहीं हुई तो उन्होंने पड़ोसी को घर भेजा। उसे घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। उसने किसी तरह छत पर चढ़कर अंदर देखा तो होश उड़ गए। घर में तख्त के नजदीक राकेश गुप्ता का शव, जबकि मां का शव रसोईघर में पड़ा था। उनकी पत्नी का शव चारपाई पर था। घर में हर तरफ खून बिखरा था। देर रात आईजी रमित शर्मा ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। जांच के लिए लखनऊ से स्पेशल टीम भी बुलाई गई है।
विज्ञापन

हैरानी : गोली चली, किसी ने नहीं सुनी
घर में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, लेकिन मोहल्ले के एक व्यक्ति ने भी गोली चलने की आवाज नहीं सुनी। आशंका है कि तीनों को नजदीक से गोली मारी गई या फिर साइलेंसर पिस्टल का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिनों से रेकी कर रहे थे हत्यारे
पुलिस के मुताबिक हत्यारे कई दिन से राकेश की रेकी कर रहे थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि उन्हें पूरी तरह से पता था कि घर में कौन-कौन मौजूद है और राजेश गुप्ता कहां गए हुए हैं। हमलावरों ने इस हत्याकांड को अंजाम देने का समय भी देर शाम चुना। उस वक्त मोहल्ले के लोग अपने-अपने घरों में मौजूद थे। राकेश गुप्ता भी गेट पर बैठने के बाद अपने घर चले गए थे। इस हत्याकांड के दौरान घर में केवल राकेश गुप्ता, उनकी बीमार पत्नी और बुजुर्ग मां मौजूद थीं। उनके अलावा घर में चौथा व्यक्ति नहीं था।

परिजनों ने गांव के एक व्यक्ति से पुरानी रंजिश बताई है। जांच के लिए टीमें लगा दी हैं। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। -डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी

शांति देवी फाइल फोटो।

शांति देवी फाइल फोटो।- फोटो : BADAUN

शारदा गुप्ता का फाइल फोटो।

शारदा गुप्ता का फाइल फोटो।- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed