Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP Leader Salim Sherwani said minister Vijay Shah statement is very dirty BJP should take action

UP: सपा महासचिव सलीम शेरवानी बोले- भाजपा के मंत्री का बयान शर्मनाक, कर्नल सोफिया के लिए ऐसे शब्द ठीक नहीं

Thu, 15 May 2025 05:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 15 May 2025 05:07 PM IST
सार

सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी ने मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह के बयान की निंदा की। शेरवानी ने कहा कि भाजपा में अगर थोड़ी भी अच्छी सोच है तो मंत्री पर कार्रवाई करे। 

विज्ञापन
SP Leader Salim Sherwani said minister Vijay Shah statement is very dirty BJP should take action
सपा के राष्ट्रीय महासचिव सलीम इकबाल शेरवानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी ने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री का बयान शर्मनाक है। सैन्य अधिकारी के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। भाजपा अपने मंत्री को बर्खास्त करे। 

विज्ञापन


बरेली में गुरुवार को सपा कार्यालय में पीडीए चर्चा की बैठकों की समीक्षा करने आए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सीजफायर तो होना ही था। युद्ध अनिश्चितकाल के लिए नहीं रह सकता। पहलगाम की आतंकी घटना का सही जवाब दिया गया। इस पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सरकार के साथ हैं।
विज्ञापन


संगठन में बदलाव के दिए संकेत
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बैठकों में सक्रियता के आधार पर संगठन के पदाधिकारियों के काम के आकलन की भी बात कही। बताया कि संगठन में बदलाव की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इस पर फैसला लेंगे। बैठक में सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, पूर्व मंत्री आबिद रजा, विधायक शहजिल इस्लाम, जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, दीपक शर्मा, पार्षद राजेश अग्रवाल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

संगठन की गतिविधियों को जाना
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सपा नेताओं संग एक निजी होटल में चाय पर चर्चा कर संगठन की गतिविधियों को जाना। पीडीए को कैसे मजबूत करना है, इस पर भी चर्चा हुई। इस बातचीत में सपा नेता डॉ. अनीस बेग के अलावा जिला और महानगर कार्यकारिणी के पदाधिकारी भी शामिल हुए। कार्यक्रम में भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम, सपा नेता हैदर अली, जैनब फातिमा, स्मिता यादव आदि मौजूद रहे।
 

समाज को बांट रही भाजपा : पूर्वमंत्री
आईएमए हाल में सपा नेता इंजीनियर अनीस अहमद की बुलाई पीडीए पंचायत में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी ने कहा कि भाजपा समाज को बांट रही है। इनकी नीतियां जनता के हितों के खिलाफ है। जो वादे 2014 में किए गए थे, वे आज भी अधूरे हैं। किसान, मजदूर, युवा और छोटे व्यापारी सबसे अधिक परेशान हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे घर-घर जाकर सपा की नीतियों को बताएं। पंचायत में नीरज मौर्य के अलावा सांसद आदित्य यादव, योगेंद्र सिंह तोमर, खालिद शेरवानी, मयंक शुक्ला मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed