फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP leader Pramod Bisht chairman of Uttarayani Jan Kalyan Samiti

सपा नेता प्रमोद बिष्ट उत्तरायणी जनकल्याण समिति के अध्यक्ष

Mon, 20 Sep 2021 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
SP leader Pramod Bisht chairman of Uttarayani Jan Kalyan Samiti
उत्तरायणी जनकल्याण समिति की नई कार्यकारिणी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

कोषाध्यक्ष पद पर मनराल विजयी, दिनेश चंद पंत बने निर्विरोध महासचिव
विज्ञापन

हारे प्रत्याशियों ने जीते प्रत्याशियों का हार पहनाकर किया अभिनंदन

बरेली। कई उतार-चढ़ाव और विवाद के बाद आखिरकार रविवार को उत्तरायणी जन कल्याण समिति के अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष का चुनाव मतदान के जरिए ही हुआ। समाजवादी पार्टी के नेता प्रमोद बिष्ट अध्यक्ष और देवेंद्र सिंह मनराल कोषाध्यक्ष चुने गए।
उत्तरायणी जनकल्याण समिति के 27 सालों के इतिहास में उसके पदाधिकारियों आम सहमति से चुने जाते रहे हैं, लेकिन इस बार चुनाव के लिए 25 जुलाई को बैठक हुई तो महासचिव पद के लिए दिनेश चंद पंत का नाम तो सर्वसम्मति से तय कर लिया गया लेकिन अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के लिए आम सहमति नहीं बन पाई। अध्यक्ष पद के लिए प्रमोद बिष्ट, प्रयाग सिंह जीना और कोषाध्यक्ष पद के लिए देवेंद्र सिंह मनराल व मुकुल मोहन ने दावेदारी ठोकी और तमाम कोशिशों के बावजूद पीछे हटने से भी इनकार कर दिया। लिहाजा रविवार को नेहरु युवा केंद्र में मतदान कराने का कार्यक्रम तय कर दिया गया।
विज्ञापन

रविवार को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक मतदान हुआ जिसमें 172 सदस्यों में से 154 ने वोट डाले। अध्यक्ष पद के लिए प्रमोद बिष्ट को 82 और उनके प्रतिद्वंद्वी प्रयाग सिंह जीना को 70 वोट मिले। प्रमोद बिष्ट को 12 वोटों से विजयी घोषित किया गया। दो वोट निरस्त हो गए। कोषाध्यक्ष पद के लिए देवेंद्र सिंह मनराल को 81 और मुकुल मोहन को 69 वोट मिले। देवेंद्र मनराल को भी 12 वोटों से जीत हासिल हुई। चार वोट निरस्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कांडपाल और चुनाव अधिकारी प्रकाश पाठक व मनोज पांडेय ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिए। महासिचव के पद पर दिनेश पंत को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। हारे प्रत्याशियों ने विजयी प्रयाशियों को हार पहनाकर अभिनंदन किया।

चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हो गया। समाज के लोगों ने सौहार्द और एकता की मिसाल पेश करते हुए चुनाव में सहयोग प्रदान किया। आशा करता हूं कि सभी लोग मिलजुल कर समिति के माध्यम से होने वाले कार्यक्रमों को खूबसूरती के साथ संपन्न कराएंगे। - मनोज कांडपाल, मुख्य चुनाव अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed