फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP leader made objectionable remarks on PM Modi and CM Yogi in Bareilly

Bareilly News: सपा नेता ने पीएम मोदी-सीएम योगी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, हनुमान दल ने की कार्रवाई की मांग

Thu, 17 Jul 2025 02:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 17 Jul 2025 02:07 PM IST
सार

बरेली में अपनी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष समर्थ मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट कराकर चर्चा में आए सपा नेता रोहित राजपूत का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह पीएम मोदी व सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी करते सुने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
SP leader made objectionable remarks on PM Modi and CM Yogi in Bareilly
सपा नेता रोहित राजपूत - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली में समाजवादी पार्टी (सपा) में अंतर्कलह मची है। सपा की कैंट विधानसभा इकाई के अध्यक्ष रोहित राजपूत एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उनका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते सुने जा रहे हैं। हनुमान दल के पदाधिकारियों ने रोहित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


रोहित राजपूत का यह वीडियो सपा के वरिष्ठ नेता डॉ. अनीस बेग के कार्यक्रम का बताया गया है। वीडियो में वह प्रधानमंत्री मोदी-मुख्यमंत्री योगी पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते सुने जा रहे हैं। कह रहे हैं कि मेरी छत पर कभी भगवा झंडा नहीं लगेगा, मेरी छत पर कभी महाकाल का झंडा नहीं लगेगा। हनुमान दल से जुड़े अक्षय प्रताप सिंह ने बताया कि वह इस मामले में अधिकारियों से शिकायत करेंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: बरेली में ऑटो चालक को आया हार्ट अटैक, दरोगा ने सीपीआर देकर बचाई जान; देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि रोहित राजपूत ने अपनी ही पार्टी के जिला उपाध्यक्ष समर्थ मिश्रा व दस हमलावरों के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट कराई है। समर्थ भी अनीस बेग की तरह कैंट विधानसभा क्षेत्र से सपा के टिकट के दावेदार हैं। रोहित राजपूत ने समर्थ के भी कार्यक्रम में शिरकत की थी और फिर शराब बांटने का आरोप लगाया, जिसे लेकर तनातनी हुई थी। 

सपा में बढ़ी गुटबंदी 
समर्थ मिश्रा का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह रोहित राजपूत को बड़ा भाई बताकर रिपोर्ट कराने पर हैरत जता रहे हैं। वहीं इस पूरे मामले को सपा में बढ़ी गुटबंदी के तौर पर देखा जा रहा है। अंदरखाने चर्चा है कि समर्थ मिश्रा या उनके करीबियों ने ही अनीस बेग के कार्यक्रम का यह वीडियो वायरल कराया है। इससे रोहित की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed