UP News: बरेली में ऑटो चालक को आया हार्ट अटैक, दरोगा ने सीपीआर देकर बचाई जान; देखें वीडियो
Bareilly News: शहर के रहने वाले टिंकू गुप्ता ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बाईपास सर्जरी हो चुकी है। बुधवार शाम को जब वह ऑटो में सवारियां बैठाकर जाने लगे, तभी अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह भी पढ़ें- UP: 'कांवड़ लेने मत जाना...', कविता कहने वाले शिक्षक रजनीश गंगवार ने मांगी माफी, देखें वीडियो में क्या कहा
सीपीआर देकर बचाई जान
चालक की हालत बिगड़ता देख ऑटो में बैठी सवारियां घबरा गईं। इस दौरान सेटेलाइट पुलिस चौकी पर ड्यूटी कर रहे टीएसआई सत्यवीर सिंह और हेड कांस्टेबल इरशाद दौड़कर मौके पर पहुंच गए। दरोगा ने टिंकू की हालत बिगड़ता देख तत्काल सीपीआर देने का काम किया, जिससे वह होश में आ गए।