{"_id":"6aa84c138373d5d7860266ef","slug":"sp-leader-intimidates-cow-protector-demands-5-lakh-extortion-money-bareilly-news-c-4-bly1015-967045-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सपा नेता ने गोरक्षक को हड़काया, मांगी पांच लाख की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सपा नेता ने गोरक्षक को हड़काया, मांगी पांच लाख की रंगदारी
Tue, 15 Sep 2026 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में गोरक्षक से सपा नेता ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग ली। फोन कॉल कर हड़काया और गाली-गलौज की। इज्जतनगर थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
वीर सावरकर नगर निवासी कमल राणा विश्व हिंदू परिषद, बजरंंग दल और हिंदू युवा वाहिनी से जुड़े हैं। 11 सितंबर को कमल राणा राजेंद्रनगर स्थित अपनी मोबाइल शॉप बंदकर घर लौट रहे थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि सौ फुटा रोड पर एक कार ने पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद उस कार ने ओवरटेक कर कमल की कार को रोक लिया।
कमल के मुताबिक, कार सवार उतरकर उनको गाली देने लगा। उसने कहा कि तुझे कार पर झंडा लगाने का अधिकार किसने दिया। कमल ने विरोध किया तो कार सवार बोला कि मेरा नाम मुनेंद्र गंगवार है। मैं समाजवादी पार्टी का नेता हूं और बीसलपुर से जिला पंचायत सदस्य हूं। इसके बाद मुनेंद्र ने जमीन में जिंदा दबाने की धमकी दी और पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने लगा। उसने गला पकड़ने की भी कोशिश की।
विज्ञापन
कमल ने बताया कि उन्होंने कार भगाकर अपनी जान बचाई। जब वह घर पहुंचे तो मुनेंद्र ने उन्हें कॉल कर धमकाया और पांच लाख रुपये दोबारा मांगे। मुनेंद्र ने कहा कि कल सुबह तक पांच लाख रुपये घर पहुंचा देना वरना जान से मार दूंगा। एएसपी शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि इज्जतनगर थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई के लिए कहा गया है।
पत्नी रही हैं जिपं सदस्य
मुनेंद्र गंगवार ने खुद को बीसलपुर का जिला पंचायत सदस्य बताया था। पुलिस ने जांच कराई तो पता लगा कि मुनेंद्र की पत्नी काफी समय पहले बीसलपुर से जिपं सदस्य रही हैं। मुनेंद्र सपा से जुड़ा है और पूर्व मंत्री का रिश्तेदार है।