फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP leader clashed with SP District President in workers conference in bareilly

Bareilly: कार्यकर्ता सम्मेलन में सपा जिलाध्यक्ष से भिड़े विधानसभा महासचिव, छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित

Thu, 07 Mar 2024 09:34 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 07 Mar 2024 09:34 AM IST
सार

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में बुधवार को सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप और आंवला विधानसभा क्षेत्र के महासचिव ठाकुर भूपेंद्र सिंह भिड़ गए। इस घटना के बाद महासचिव को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
SP leader clashed with SP District President in workers conference in bareilly
सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के आंवला में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में बुधवार को सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप और आंवला विधानसभा क्षेत्र के महासचिव ठाकुर भूपेंद्र सिंह भिड़ गए। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई। वहां मौजूद अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें शांत कराया। देर शाम जिलाध्यक्ष ने ने विधानसभा महासचिव को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी की ओर से रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक बरातघर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। दूसरी मंजिल पर भोजन की व्यवस्था थी। कुछ देर बाद ही दोनों दूसरी मंजिल पर चले गए। यहां किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया। शोर-शराबे पर सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ता दूसरी मंजिल पर पहुंचे। उन्होंने दोनों को शांत कराया। यहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने बताया कि दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन


कार्रवाई की चेतावनी देते हुए जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं के सामने ही बरातघर से चले गए। उनके जाने के कुछ देर बाद ही भूपेंद्र सिंह ने भी कार्यक्रम छोड़ दिया। जिलाध्यक्ष ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर पर प्लेट मारने का आरोप
मामले में जब भूपेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जिलाध्यक्ष कई बार उनके साथ अभद्र व्यवहार कर चुके हैं। बुधवार को हुए कार्यक्रम में भी उन्होंने ऐसा किया। मंच पर बैठे दूसरे नेताओं ने उन्हें शांत करा दिया। बाद में खाना खाते समय उन्होंने मेरे सिर पर खाने की प्लेट फेंककर मार दी। विरोध करने पर हाथापाई की। मैं पिछले आठ सालों से पार्टी से जुड़ा हूं। पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति मेरी जो आस्था है, वह हमेशा बनी रहेगी।

सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने बताया कि लंबे समय से भूपेंद्र सिंह के भाजपा प्रत्याशी के संपर्क में होने की शिकायतें मिल रहीं थी। कई बार स्पष्टीकरण मांगने के बाद भी उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद उन्हें पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है।

भाजपा पर चलाए सियासी तीर
कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के पदाधिकारियों ने आंवला लोकसभा से पार्टी के प्रत्याशी को जिताने की अपील की। इस दौरान सपा और कांग्रेस के नेताओं ने सत्ताधारी भाजपा पर तीखे प्रहार किए। कहा कि भाजपा जुमलेबाजों की पार्टी बनकर रह गई है। नौजवान, किसान, सरकारी कर्मचारी सभी इस सरकार की नीतियों से दुखी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed