फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP government efforts farmer Commission

सपा सरकार किसान आयोग के गठन को प्रयासरत

Fri, 08 Apr 2016 01:20 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Fri, 08 Apr 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सूखा प्रभावित नौ राज्यों में किसानों को आर्थिक मदद देने पर सरकार को सलाह दी है, जिसका पार्टी स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि सपा ने अपने घोषणा पत्र में किसान आयोग का गठन करने का वादा किया था। इस दिशा में प्रयास चल रहा है। 
विज्ञापन

लखनऊ जाते समय बरेली सर्किंट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार समेत सभी राजनीतिक दल बुंदेलखंड पर केवल राजनीति कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुंदेलखंड जाकर पीड़ित परिवारों को राशन सामग्री वितरित कर जनता के दुख दर्द बांटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को जनहित के काम न करके केवल नारे लगाने हैं और भाषण देने हैं। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही बसपा और भाजपा के लोग जातिवाद और संाप्रदायिकता की राजनीति करने लगे हैं। बसपा पर प्रहार करते हुए कहा कि इस दल का कोई घोषणा पत्र नहीं है। बसपा ने अपनी सरकार में जनता का पैसा मूर्तियों पर लगाकर यूपी का विनाश किया।
विज्ञापन


मंत्री दागी के घर गए
कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी के अपने प्रवास के दौरान जेलों में खाद्यान्न सामग्री समेत अन्य सामान की सप्लाई करने वाले दागी छवि के मंत्री के घर रात्रि भोज पर जाने की चर्चा सपा नेताओं की जुबान पर तैरती रही। इस बारे में सवाल करने पर वह पत्रकारों से बोले- मुझे उस व्यक्ति के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। प्रेस वार्ता में मेयर डा. आईएस तोमर, जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह, डा. अनिल शर्मा, प्रमोद विष्ट, हरिशंकर यादव आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed