फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP District President told the workers, it is necessary to remain in discipline

सपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा, अनुशासन में रहना जरूरी

Sun, 02 Feb 2020 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 02:41 AM IST
विज्ञापन
SP District President told the workers, it is necessary to remain in discipline
सपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा, अनुशासन में रहना जरूरी - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। शनिवार को सपा की मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओें से अनुशासन में रहकर पार्टी गतिविधियों को तेज करने को कहा। उन्होंने सभी विधानसभाओं में गोष्ठियों के माध्यम से स्थानीय मुद्दों को लेकर जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया। छात्रों की स्कॉलरशिप समस्या, फीस वापसी आदि के संबंध में समाजवादी छात्र सभा छात्रों से संघर्ष करने को कहा। नजदीक आ रहे पंचायत चुनाव की तैयारियों को भी शुरू करने की उन्होंने बात कही।
विज्ञापन

पूर्व विधायक व पूर्व प्रत्याशियों से उनके विधानसभाओं में सपा सरकार की उपलब्धियों के प्रति लोगोें को जागरूक करने पर भी बात हुई। एनआरसी और सीए के विरोध में छोटी-छोटी गोष्ठियों के आयोजन पर जोर दिया गया। किसानों की समस्या बेरोजगारी आदि विषयों को प्रमुखता से जनता के बीच रखने की बात की गई। इस मौके पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अगम मौर्य, अताउर रहमान, महिपाल यादव, शुभलेश यादव, कदीर अहमद, प्रमोद बिष्ट, अरविंद यादव, जफर बेग, सत्येंद्र यादव, रविंदर यादव, शमीम खां सुल्तानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed