फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP and administration face to face on protest demonstration

Bareilly News: धरना प्रदर्शन पर सपा और प्रशासन आमने-सामने

Thu, 02 Apr 2026 03:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 02 Apr 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
SP and administration face to face on protest demonstration
नवाबगंज में समाजवादी पार्टी की ओर से नवाबगंज में बृहस्पतिवार को प्रस्तावित धरना प्रदर्शन के संबंध में प्रशासन और सपा कार्यकर्ता आमने सामने हैं। पटेल चौक पर बुधवार को पंडाल लगा रहे लोगों को प्रशासन ने रोक दिया। उनको अनुमति न होने का हवाला दिया गया। इसपर सपा के विधानसभा अध्यक्ष ने एसडीएम से मुलाकात करके अनुमति मांगी लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने 17 मार्च को एसडीएम उदित पंवार को 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में मांगें पूरी न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। इसके बाद दो अप्रैल को बाइपास मार्ग पर सरदार वल्लभ भाई पटेल चौक पर धरना देने की घोषणा की गई। पटेल चौक पर बुधवार को टेंट व मंच लगाने की तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन

एसडीएम उदित पंवार ने बिना अनुमति कार्यक्रम आयोजित करने का हवाला देकर तैयारियां रुकवा दीं। विधानसभा अध्यक्ष अनिल गंगवार ने कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम से मुलाकात की। धरना प्रदर्शन की अनुमति मांगी लेकिन अनुमति नहीं मिली। दूसरी ओर धरने में भीड़ जुटने की संभावना में पुलिस अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन,

डीएम से बात की थी। उन्होंने एसडीएम से संपर्क करने को कहा। एसडीएम ने धरना दो दिन बाद करने का सुझाव दिया, लेकिन सपा तय कार्यक्रम के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह 10:00 बजे से शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करेगी । - भगवत सरन गंगवार, पूर्व मंत्री

000000000
धरने की अनुमति नहीं ली गई है। आयोजकों को विधिवत अनुमति लेने की सलाह दी है। अनुमति के बाद ही कार्यक्रम किया जा सकता है। अधिकारियों से वार्ता की जा रही है । - उदित पवार, एसडीएम
फोटो 8 नवाबगंज में सूना पडा सपा का धरना स्थल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed