फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sonu Kashyap, the prime accused in the murder of Vikas and carrying a reward of 25,000, has been arrested.

Bareilly News: विकास की हत्या का मुख्य आरोपी 25 हजार का इनामी सोनू कश्यप गिरफ्तार

Mon, 05 Oct 2026 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 05 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Sonu Kashyap, the prime accused in the murder of Vikas and carrying a reward of 25,000, has been arrested.
बरेली। सुभाषनगर पुलिस ने विकास की हत्या के मुख्य आरोपी 25 हजार रुपये के इनामी सोनू कश्यप उर्फ फुन्नू उर्फ मुन्नू को रामगंगा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।
विज्ञापन

सीओ टू नितिन कुमार के मुताबिक, सोनू कश्यप पर साथियों के संग मिलकर 28 फरवरी 2025 को सोनू उर्फ विकास की हत्या करने का आरोप है। तब से वह दूसरे राज्यों के मेलों में दुकान लगाकर आजीविका चला रहा था। एसएसपी ने 22 सितंबर 2026 को उस पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि पूछताछ में सोनू कश्यप ने स्वीकार किया कि उसकी विकास से पुरानी रंजिश थी। विकास अक्सर उसके साथ गाली-गलौज करता था। विकास ने सोनू कश्यप के भाई संजय की कई बार पिटाई भी की थी। विकास ने सोनू कश्यप की मां पर भी हाथ उठाया था। इसी खुन्नस में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर विकास की हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे की थी वारदात

सोनू ने सीओ को बताया कि वारदात 28 फरवरी 2025 को गौतम बुद्ध पब्लिक स्कूल के पास हुई थी। सोनू कश्यप और उसके साथी प्रेमपाल, मिथुन, देवेंद्र और भीमसेन ने विकास पर हमला किया। प्रेमसिंह ने पहले विकास के सीने में चाकू मारा। जब विकास भागने लगा और गली में गिर गया तो सोनू कश्यप और प्रेमपाल ने उसके पेट में चाकू के कई वार किए। विकास की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed