{"_id":"5df3acee8ebc3e879937b48d","slug":"son-of-business-man-killed-after-kidnapping","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गल्ला व्यापारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या, घर में ही दफन कर दिया था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गल्ला व्यापारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या, घर में ही दफन कर दिया था शव
Fri, 13 Dec 2019 08:53 PM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला न्यूज, बरेली
अमर उजाला न्यूज, बरेली
Published by: Abhishek Singh
Updated Fri, 13 Dec 2019 08:53 PM IST
विज्ञापन
चार महीने से लापता गल्ला व्यापारी के बेटे का शव पुलिस ने बरामद किया है। आरोपियों ने उसकी लाश अपने ही घर में बने एक कमरे में दबा दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने गुरुवार देर रात आरोपी के घर पर छापा मारा और शव को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
बता दें कि आरोपियों ने शव के ऊपर न केवल फर्श बनवा दिया था बल्कि उसमें भूसा भी भर दिया था। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही मुख्य आरोपी की लोकेशन कर्नाटक पुलिस ने ट्रेस कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन